{"_id":"57814d1e4f1c1bdf1e7f9ee2","slug":"robbery-robbery-in-hisar-crime-news-munshi-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे पर सो रहे दो मुंशी को पहले बंधक बनाया और फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठे पर सो रहे दो मुंशी को पहले बंधक बनाया और फिर...
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 10 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बाइकर्स लुटेरों की गैंग एक के बाद एक नई वारदात को अंजाम दे रही है। शुक्रवार रात ढाई बजे बाइक सवार तीन युवकों ने किरतान व मात्रश्याम के बीच स्थित जगदंबा ईंट भट्ठे पर सो रहे दो मुंशी को बंधक बनाकर 35 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
लुटेरों ने मुंशी विनोद का रस्सी से गला दबाने का प्रयास भी किया और चाकू से वार कर जान से मारने की कोशिश की। इनमें से एक मुंशी सोनू मौके से भाग निकला और पड़ोस में स्थित ढाणियों में रहने वाले लोगों को उठाकर लाया। लोगों को आते देख लुटेरे बाइक पर सवार होकर गांव किरतान की तरफ भाग निकले। मुंशी विनोद को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
गर्दन दबाई और चाकू से किया वार
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन किरतान गांव निवासी विनोद ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से मात्रश्याम गांव स्थित जगदंबा ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करता है। सोनू नाम का एक अन्य युवक भी वहीं पर मुंशी है।
विज्ञापन
रात को विनोद व सोनू दोनों ईंट भट्ठे के ऑफिस के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। करीब ढाई बजे अचानक एक बाइक आई और उस पर सवार तीन युवक आते ही विनोद पर टूट पड़े। उन्होंने विनोद के गले में कपड़े से फंदा लगा लिया। चाकू से वार किया।
विनोद ने चाकू हाथ से रोक लिया, जिसके कारण उसके हाथ पर कट लग गए। लुटरों ने उसके सिर पर डंडे से वार भी किए और उसकी जेब से 35 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिए। इसी दौरान सोनू की आंखें खुल गई। वह तुरंत चारपाई से उठा और चिल्लाता हुआ नजदीक स्थित ढाणियों की तरफ भाग निकला। पकड़े जाने के डर से बदमाश मौके से बाइक लेकर किरतान की तरफ भाग निकले।
दो नकाबपोश, एक था बेनकाब
घायल विनोद ने बताया है कि लुटेरों में दो युवकों ने चेहरे ढके हुए थे। इनमें से एक बेनकाब था। लुटेरों ने विनोद को गला दबाकर मारने व चाकू से वार कर मारने का प्रयास किया। विनोद के गले पर भी निशान है।
बाइकर गैंग का खौफ
शुक्रवार को बाइकर गैंग ने हांसी में लूटपाट की वारदात की और दो लोगों को गोली मार दी। उसके बाद हिसार सूर्य नगर में फाइनेंसर को गोली मारकर घायल कर दिया। शुक्रवार रात ढाई बजे यानी शनिवार सुबह ढाई बजे बाइकर गैंग ने ईंट भट्ठे के दो मुंशी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।
मात्रश्याम के लड़के पर जताया शक
मुंशी ने घटना को लेकर मात्रश्याम के एक युवक पर शक जाहिर किया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा है कि एक युवक पिछले कुछ दिनों से उन्हें धमकी दे रहा था। मामले की शिकायत विनोद व सोनू ने पुलिस को दी है। सदर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
फिलहाल मामला झगड़े का लग रहा है। लूट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- कपिल, एसएचओ सदर थाना