{"_id":"5706b2b34f1c1b5128c811ee","slug":"robbery-robbery-in-hisar-1-85-lacs-gun-point-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ के भट्ठे से गन प्वाइंट पर लूटे 1.85 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरड़ के भट्ठे से गन प्वाइंट पर लूटे 1.85 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खरड़ के भट्ठे से गन प्वाइंट पर लूटे 1.85 लाख
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़ गांव के शिव शक्ति ईंट-भट्ठे पर वीरवार शाम स्विफ्ट डिजायर कार में आए छह बदमाश गन प्वाइंट पर 1.85 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने पर आसपास के क्षेत्र की नाकेबंदी की, लेकिन लुटेरे हाथ न लगे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खरड़ के राजीव कुमार गांव से थोड़ी दूरी पर शिव शक्ति ईंट-भट्ठा चलाते हैं। वीरवार शाम को मुंढाल निवासी मुंशी मुकेश कुुमार और अन्य भट्ठे पर बैठे थे। तभी वहां एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी। उसमें से निकले छह बदमाशों ने वहां मौजूद लोगों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
फिर उन्होंने भट्ठे में रखे 1.85 लाख रुपये गन प्वाइंट पर लूट लिए। यही नहीं उन्होंने वहां मौजूद लोगों को कोई हरकत करने पर जान से मारने की धमकी दी। फिर वे नकदी सहित कार में फरार हो गए। बाद में फोन कर लूट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फौरन वीटी कराकर आसपास के क्षेत्र की नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाश हाथ न लगे। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन