फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Robbery of ATM in Hisar, found in Punjaab

बिठमड़ा से उखाड़ी एटीएम, पंजाब में जली हुई मिली

Mon, 09 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 09 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Robbery of ATM in Hisar, found in Punjaab
बिठमड़ा से उखाड़ी एटीएम, पंजाब में जली हुई मिली - फोटो : bureau

चोरों ने रविवार को बिठमड़ा गांव की एटीएम को निशाना बना डाला। चोर रविवार रात गांव में पंजाब नेशनल बैंक में लगी एटीएम उखाड़ ले गए। एटीएम में 5.90 लाख रुपये की नकदी थी। पुलिस ने रविवार को एटीएम को जली हुई हालत में पंजाब के गांव भूलन से बरामद किया है। लुटेरों द्वारा गैस कटर से मशीन काटने के प्रयास में नकदी भी जल गई।

विज्ञापन


सूरेवाला चौक पर एक ट्रक चालक ने रविवार सुबह एटीएम उखड़ने की सूचना पुलिस कर्मियों को दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों ओर के रास्तों पर नाकेबंदी की। मगर एटीएम चोर हाथ न लगे। वे वाहन से एटीएम को उखाड़कर ले जाने में सफल रहे।
विज्ञापन


डीएसपी राजबीर सैनी और एसचओ रोहताश भी घटना स्थल पहुंचे। बैंक प्रबंधक हितेश कालड़ा ने बताया कि एक वर्ष पूर्व यहां एटीएम स्थापित की गई थी। घटनास्थल का मुआयना करने पर पाया गया कि शटर डाउन करके रात को ताला लगाया गया था। परंतु लुटेरों ने शटर लॉक को गैस कटर से तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी मालूम हुआ है कि एटीएम कक्ष में लगा सीसीटीवी खराब है। हां बाहर लगे दूसरे सीसीटीवी में चोरों के चेहरे कैद हो गए। एटीएम में 5.90 लाख रुपये थे। उकलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बाद में आईजी हिसार की स्पेशल टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और वारदात स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

शनिवार को डाली थी नकदी
पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी सर्कल हेड एसएस शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि इस एटीएम का अनुबंध निजी कंपनी एजीएस के साथ है। 6 मई को विक्रम बागरिया और नवीन मशीन में राशि डाल गए थे। कंपनी कर्मचारी विक्रम बागरिया ने बताया कि अंतिम निकासी 5 बजकर 20 मिनट शाम के समय हुई है और 8 मई सुबह 3 बजकर 15 मिनट पर कनेक्शन टूट गया। एटीएम में 5 लाख 90000 हजार रुपये थे।


30 किमी के दायरे में एकमात्र एटीएम
उकलाना और टोहाना के 30 किलोमीटर के दायरे में यह एकमात्र एटीएम मशीन थी जिसका बिठमड़ा व आसपास के गांव के बैंक उपभोक्ता लाभ उठा रहे थे।

हमने एजीएस कंपनी को एटीएम में पैसे डालने और सिक्योरिटी का ठेका दे रखा है। इस मामले में वह कंपनी ही कुछ बता सकती है, हां यह सुना है कि एटीएम जली अवस्था में मिल गई है। - हितेष कालड़ा, मैनेजर, पीएनबी बिठमड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed