{"_id":"6205665416e38f1ab27314a4","slug":"rape-with-the-accountant-of-private-company-on-the-pretext-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: चंडीगढ़ की निजी कंपनी की अकाउंटेंट से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, होटल में किया गलत काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: चंडीगढ़ की निजी कंपनी की अकाउंटेंट से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, होटल में किया गलत काम
Fri, 11 Feb 2022 12:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:54 AM IST
सार
पुलिस ने दौलतपुर निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में चंडीगढ़ की एक कंपनी में अकाउंटेंट का काम करने वाली 26 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दौलतपुर गांव निवासी सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि सुनील ने हिसार व चंडीगढ़ के होटल में उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह पंजाब के पटियाला के एक गांव की रहने वाली है। बीते कई साल से वह चंडीगढ़ में रह रही है। वह एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करती है। पहले वह एचडीएफसी बैंक में काम करती थी। बैंक में नौकरी के दौरान लोन अप्रूवल करना उसका काम था। इसी दौरान उसकी मुलाकात दीपक नाम के युवक से हुई।
विज्ञापन
दीपक के साथ उसका दोस्त हिसार के दौलतपुर गांव निवासी सुनील भी आया हुआ था। उन दोनों के बीच मुलाकात के बाद बातचीत होने लगी। सुनील ने उससे कहा कि वह उसको पसंद करता है और उससे शादी करेगा। शादी का झांसा देकर सुनील ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन