{"_id":"6a875513c64a814e6806b13f","slug":"pickup-overturned-eight-devotees-injured-shamli-news-c-26-1-sal1002-172320-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पिकअप पलटा, आठ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पिकअप पलटा, आठ श्रद्धालु घायल
Fri, 21 Aug 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गोगवान जलालपुर के पास पलटी पिकअप। ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी/थानाभवन। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गोगवान जलालपुर के पास बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं से भरा पिकअप का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर घायल महिला प्रीति को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हरिद्वार के कलियर क्षेत्र के बेल्डा निवासी मदन गोस्वामी ने बताया कि वे पिकअप चला रहे थे। वाहन में करीब 15 श्रद्धालु सवार थे, जो रुड़की से राजस्थान स्थित जाहरवीर म्हाड़ी धाम जा रहे थे। गोगवान जलालपुर के पास अचानक टायर फटने से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में शुभम, कृष्ण, सुमित, भूरा, सविता, प्रीति, अनोखी और शिवा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को थाना भवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने गंभीर घायल प्रीति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार किया गया। सीओ श्याम सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया टायर फटने से हादसा हुआ है।