{"_id":"9d0a07c4b493188acb158d39356dbf5e","slug":"rape-with-niece-uncle-guilty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी के साथ दुराचार करने वाला चाचा दोषी करार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजी के साथ दुराचार करने वाला चाचा दोषी करार
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीजे अलका मलिक की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक व्यक्ति को अपनी सगी भतीजी के साथ दुराचार करने के मामले में दोषी करार दिया है। कोर्ट इस मामले में 3 दिसंबर को सजा सुनाएगी।
विज्ञापन
कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार 7 जून को आदमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने केस दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया था कि जिस वक्त उसके साथ पहली बार दुराचार हुआ तो घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन
पिता बीमार थे और मां पिता की देखभाल के लिए अस्पताल में थी। घर पर मिस्त्री काम कर रहे थे। चाचा ने आते ही छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप था कि चाचा ने जबरदस्ती दुराचार कर डाला। पूरे मामले के बारे में घर में काम कर रहे मिस्त्रियों को भी पता चल गया। उन्होंने उसकी मां के पास कॉल कर मामले की सूचना दी।
पिता बीमार होने के कारण वे अस्पताल से नहीं आ सकी। जब शाम को दोबारा वह अपनी दादी के पास सोने के लिए गई तो आरोपी चाचा ने फिर उसने दुराचार किया।
किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। कोर्ट ने इस मामले में मंगलवार को आरोपी को दोषी करार दे दिया। इस मामले में 3 दिसंबर को कोर्ट दोषी को सजा सुनाएगी।