{"_id":"57f2ade74f1c1bc33226fe4c","slug":"rampal-rampal-case-evidence-evidence-present-in-court-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल केस में 5 चिकित्सकों सहित 7 ने दी गवाही","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपाल केस में 5 चिकित्सकों सहित 7 ने दी गवाही
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
रामपाल
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपाल सहित 937 लोगों पर देशद्रोह के मामले में सोमवार को सात लोगों ने गवाही दी, जिसमें पांच सरकारी अस्पताल के चिकित्सक तथा दो पुलिस कर्मचारियों ने अदालत में अपने बयान दिए। इस मामले में अब 21 नवंबर को अगली सुनवाई होगी।
विज्ञापन
वर्ष 2014 नवंबर महीने में बरवाला सतलोक आश्रम संचालक रामपाल सहित 937 लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सोमवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय पाराशर की अदालत ने सेंट्रल जेल में अदालत लगाकर सुनवाई की, जिसमें रामपाल, सावित्री, पूनम, रामकला की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इसके अलावा 33 अन्य आरोपी जेल में ही थे। एक आरोपी जींद जेल में हैं। 899 आरोपी जमानत पर बाहर हैं। यह सभी आरोपी अदालत में पेशी पर आए।
विज्ञापन
अदालत ने सोमवार को सरकारी चिकित्सकों के बयान रिकॉर्ड किए।
हिसार तथा बरवाला अस्पताल में एमएलआर काटने वाले इन चिकित्सक डॉ अनिल कुमार, डॉ. अनिल आहूजा, डॉ. अमित सैनी, डॉ. द्वारकानाथ, डॉ. हिमांशु ने अपने बयान में कहा कि घायलों पर डंडे, पत्थर के चोट के निशान थे। बरवाला आश्रम प्रकरण में पुलिस की ओर से एक वीडियो भी अदालत में दी गई थी। इन वीडियो बनाने वाले उकलाना थाना के इन पुलिसकर्मियों ने भी अपने बयान रिकॉर्ड कराए, जिसमें बताया कि उन्होंने मौके पर वीडियो कैमरे से यह रिकार्डिंग की थी। मौके पर जो हो रहा था उसे कैमरे में कैद किया था। पूरी रिकार्डिंग की सीडी बनाकर विभाग को सौंप दी थी। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई 21 नवंबर तय की है।
विज्ञापन
फिर जुटे रामपाल समर्थक
सोमवार को भी रामपाल के समर्थक हिसार में जुटे। सुबह 3 बजे से ही समर्थक रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए थे। समर्थक क्रांतिमान पार्क, टाऊन पार्क, पुलिस लाइन एरिया, फ्लैमिंगो रेस्टोरेंट के आसपास सडक किनारे मंडराते रहे। पुलिस टाउन पार्क के आसपास से समर्थकों को हटाती रही।