फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raid on farmers stealing canal water in Hisar and fight with irrigation department officials

Hisar: नहरी पानी चोरी करते किसानों पर रेड, सिंचाई विभाग के अधिकारियो के साथ हाथापाई, जान से मारने की दी धमकी

Wed, 05 Apr 2023 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Apr 2023 02:06 PM IST
सार

सिंचाई विभाग की टीम ने गश्त के दौरान देखा कि मुजादपुर गांव के किसान बिजेंद्र, मनोज, जोगेंद्र व प्रदीप रबड पाइप लगाकर सुंदर डिस्ट्रीब्युट्री की आरडी-91700 लैफ्ट साइड से पानी चोरी कर रहे थे। सिंचाई विभाग के कर्मचारियो ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने  विभाग की टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया।

विज्ञापन
Raid on farmers stealing canal water in Hisar and fight with irrigation department officials
सिंचाई विभाग के अधिकारियो के साथ बदतमीजी करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी के गांव मुजादपुर में नहर से पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम के साथ किसानों ने मारपीट की। पुलिस ने सिंचाई विभाग के एसडीओ की शिकायत पर 4 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि जेई सुरेंद्र शर्मा कौशिक, जेई आहुजा, जेई रोहित सिंह व बेलदार नरेश एवं मंदीप रात 11 बजकर 20 मिनट पर सुंदर डिस्ट्रीब्यूटरी नहर पर गश्त पर थे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने किसानों को चोरी करने से रोका
गश्त के दौरान उन्होंने देखा कि मुजादपुर गांव के किसान बिजेंद्र, मनोज, जोगेंद्र व प्रदीप हैं।  वह रबड पाइप लगाकर सुंदर डिस्ट्रीब्युट्री की आरडी-91700 लैफ्ट साइड से पानी चोरी कर रहे थे। सिंचाई विभाग के कर्मचारियो ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने  विभाग की टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। उनके साथ हाथापाई की व सरकारी कार्य मे बाधा उत्पन्न करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


मौके पर डायल 112 बुलाई
जिसके बाद अधिकारियों ने डायल 112 पर फोन करके मौके पर पुलिस बुलाई। उससे पहले आरोपी भाग गए। आरोपियों ने अभद्र शब्द भी बोले। जिनके सब सबूत उनके पास है। उन्होंने किसानों के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के तहत कार्रवाई करने की मांग की। वहीं जेई सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि उनका उद्देश्य है की वह नहरी पानी को अंतिम छोर तक पहुंचाया जा सके ताकि सबको उनके हिस्से का पानी मिल सके। लेकिन कुछ लोग नहरी पानी चोरी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed