{"_id":"6496bbef0a3eea5b980ba434","slug":"peethadhishwar-dhirendra-krishna-shastri-of-bageshwar-dham-will-do-hanuman-katha-in-hisar-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिसार में करेंगे हनुमान कथा, ये रहेगा शेड्यूल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिसार में करेंगे हनुमान कथा, ये रहेगा शेड्यूल
Sat, 24 Jun 2023 03:18 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 24 Jun 2023 03:18 PM IST
सार
बागेश्वर धाम हिसार मंडल सदस्यों की बैठक रेड स्कवेयर मार्केट स्थित होटल में हुई। मंडल के सदस्यों ने बताया कि हिसार मंडल ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हिसार में कथा का निमंत्रण दिया था। जिसे उन्हाेंने स्वीकृत कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिसार में हनुमान कथा करेंगे। नवंबर- दिसंबर माह में कथा करने की तैयारी है। कथा के लिए पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान को चुना जा सकता है। बागेश्वर धाम हिसार मंडल ने 4 जुलाई को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव पर 11 हनुमान पाठ के आयोजन का फैसला लिया है।जिसके लिए मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
11 हनुमान चालीसा पाठ कराने कराए जाएंगे
बागेश्वर धाम हिसार मंडल सदस्यों की बैठक रेड स्कवेयर मार्केट स्थित होटल में हुई। जिसमें श्याम गोयल,गौरव अरोड़ा,इंदरजीत कुलहरिया,प्रेम वर्मा,राजेंद्र कुमार जैन,कुलबीर जांगड़ा,अशोक बंसल,संजय गर्ग, पवन पूनिया,पूर्ण बंसल, राहुल सिंगल,संदीप मित्तल,सुरभि डार्गन,कमलेश वर्मा ,संतोष खुराना आदि शामिल हुए। मंडल के सदस्यों ने बताया कि हिसार मंडल ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को हिसार में कथा का निमंत्रण दिया था। जिसे उन्हाेंने स्वीकृत कर लिया। नवंबर या दिसंबर के दौरान हिसार में कथा कराई जाएगी। जिसके लिए मंडल के सदस्यों की तीन मीटिंग हो जा चुकी हैं। कथा स्थल के लिए उपलब्ध जगह पर विचार विमर्श किया जा रहा है। मंडल के सदस्यों ने फैसला लिया कि 4 जुलाई 2023 को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष में हनुमान चालीसा पाठ करवाने का फैसला लिया। चार जुलाई को सेक्टर 14 स्थित बुधला संत मंदिर में मंगलवार को 11 हनुमान चालीसा पाठ कराने कराए जाएंगे।
विज्ञापन