फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Murder of youth in Narnaund

Murder in Hissar: नारनौंद में युवक की हत्या, होटल में घुसे हमलावर, बर्फ के सुए से किए वार, इलाज के दौरान मौत

Mon, 19 May 2025 06:02 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 May 2025 06:02 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार के नारनौंद में युवक की सरेआम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने एक होटल में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Murder of youth in Narnaund
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के नारनौंद शहर में रेस्टोरेंट में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यहां कुछ युवकों ने रेस्टोरेंट के अंदर घुस युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार रात साढ़े करीब 10 बजे की है। नारनौंद के नए बस स्टैंड के सामने स्थित रॉयल होटल पर कुछ युवकों ने राजपुरा निवासी 22 वर्षीय अंकित पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला कर दिया। घायल को हिसार के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती अंकित ने सोमवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


नारनौंद थाना पुलिस मामले मामले की जांच मं जुटी है। पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर जांच की। फोरेंसिक साइंस एक्टपर्ट की टीम ने मौके का मुआयना किया। जिसमें पुलिस को मौके पर कई जगह खून के निशान मिले हैं। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रात होने के कारण कुछ दुकानदारों ने सीसीटीवी बंद कर रखे थे। जिसके चलते पुलिस को फुटेज नहीं मिल पा रही। हालांकि अभी तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलु पर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed