फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   murder, murder in hisar, Girl murder, hisar murder, Girl shot in hisar, hisar, haryana

मेड मां की जगह खाना बनाने गई थी सीटू, बन गई काली की गोली का निशाना

Tue, 19 Apr 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Tue, 19 Apr 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
murder, murder in hisar, Girl murder, hisar murder, Girl shot in hisar, hisar, haryana
स्वीटी की बड़ी बहन मनीषा - फोटो : bureau

बदमाश हरजिंद्र कौर आंटी को गोली मारने आए थे। मेरी बहन तो आज मां नीलम की जगह पर आंटी के घर खाना बनाने गई थी। ठीक 15 मिनट पहले वह मेरे साथ थी। हम दोनों पॉलीटेक्निक कॉलेज से आए थे। मेरा फार्म भरना था। इसके बाद मां ने घर आते ही कहा सीटू (स्वीटी का घरेलू नाम) बेटा तुम आज आंटी के घर खाना बना आओ, मेरे पास सिलाई का काम आया हुआ है मैं सिलाई करूंगी। मां के कहने पर वह आंटी के घर पहुंची ही थी कि काम शुरू करने से पहले ही घर में घुसकर काली ने उसे गोली मार दी। यह बताते हुए मृतका स्वीटी की बड़ी बहन मनीषा बिलख पड़ी। मनीषा ने कहा कि हम गरीब हैं। पिता रेहड़ी लगाते हैं। मेरी हाल ही में शादी हुई है। हम दोनों बहनें एक साथ गईं थीं। बड़ी मुश्किल से लोगों के घरों में काम करके हम अपना गुजारा करते हैं। हमने क्या बिगाड़ा था उनका जिसने मेरी बहन को गोली मार दी।

विज्ञापन


पुलिस पहले पकड़ लेती काली को तो बच जाती मेरी बहन
मनीषा व उसके पड़ोस की महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर बदमाशों को खुली छूट देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि काली ने शनिवार को चोटी को गोली मारी थी। शुक्र भगवान का वह लड़का तो बच गया। उसे कंधे पर गोली लगी। इस वारदात के बाद ही पुलिस काली को पकड़ लेती तो मेरी सीटू बच जाती। मां का घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल था। मोहल्ले की अन्य महिलाएं परिवार को ढांढस बंधा रही थी।
विज्ञापन


आईएएस की तैयारी करना चाहती थी सीटू
बहन मनीषा ने बताया कि वह पढ़ाई में बड़ी होशियार थी। सुशीला भवन के पास गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वह पढ़ाई करती थी। हाल ही में उसने 12 वीं की परीक्षा दी थी। पहले सेमेस्टर में वह मेरिट में थी। बहन का कहना है कि वह आईएएस अधिकारी बनना चाहती थी। कॉलेज में एडमिशन को लेकर वह उत्साहित थी। परिवार में सीटू उर्फ स्वीटी के अलावा अब उसकी बड़ी बहन मनीषा, बहन तनीशा व सबसे छोटा भाई प्रिंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हमने काली और कमल की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। ये  टीमें विभिन्न दिशाओं में भेज दी गई हैं। हम मंगलवार तक गिरफ्तारी में सफल  रहेंगे, ऐसी हमें पूरी उम्मीद है।

- जयपाल सिंह डीएसपी सिटी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed