{"_id":"577ff68d4f1c1b6e697fd21b","slug":"murder-murder-in-hisar-crime-news-industrial-area-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर वार कर युवक की हत्या और फेंक दिया झाड़ियों में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर वार कर युवक की हत्या और फेंक दिया झाड़ियों में
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडस्ट्रियल एरिया में वीरवार रात किसी ने सिर पर बेरहमी से वार कर अज्ञात युवक की हत्या कर दी। हत्यारा कौन है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
किसी ने शुक्रवार सुबह सेक्टर 9-11 चौकी में फोन कर बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में सेक्टर की तरफ झाड़ियों में खून से लथपथ एक शव पड़ा है। एएसआई हरीश भारद्वाज फौरन मौके पर पहुंच गए। फिर उन्होंने आला अधिकारियों को वारदात बारे अवगत कराया।
विज्ञापन
सिविल लाइन एसएचओ सतबीर सैनी और फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. अजय कुमार वहां पहुंचे तथा मौके से वारदात के सबूत जुटाए। वहां झाड़ियों में करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था। सिर के अंदर करीब चार इंच गहरा जख्म था और जख्म वाली जगह खोखली थी।
विज्ञापन
सिर के जख्म वाले हिस्से का सारा मांस, खून और हड्डी बाहर निकले पड़े थे। लगता है कि किसी ने हथौड़ेनुमा हथियार या ईंट - पत्थर से मृतक के सिर पर बेरहमी से प्रहार किए। मृतक का रंग काला और कद करीब पांच फुट छह इंच है। उसने क्रीम कलर की शर्ट, हल्के स्लेटी रंग की पेंट और नीला लाइनदार कच्छा पहन रखा है। शव के पास से मोबाइल फोन गायब है, जबकि लीड वहीं पड़ी थी। लगता है वह अप्रवासी श्रमिक है।
पुलिस ने मौके पर आसपास के लोगों को बुलाकर शव दिखाया, मगर शुक्रवार देर शाम तक पहचान नहीं हुई। पुलिस शव को वाहन में लेकर दो-तीन फैक्ट्रियों के पास गई और वर्करों को शव दिखाया। फिर भी पहचान नहीं हुई। बाद में शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
न मृतक की शिनाख्त हुई और न हत्यारे का सुराग लगा है। सिविल लाइन पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया निवासी बल बहादुर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है।