{"_id":"64aba5b8d6e0bc6e240c6126","slug":"murder-in-hisar-husband-shot-and-killed-his-wife-in-mughalpura-village-daughter-was-hit-by-shrapnel-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में मर्डर: गांव मुगलपुरा में पति ने पत्नी की गोली मार कर की हत्या, बेटी को लगे छर्रे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में मर्डर: गांव मुगलपुरा में पति ने पत्नी की गोली मार कर की हत्या, बेटी को लगे छर्रे
Mon, 10 Jul 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:01 PM IST
सार
रामनिवास अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से सूरता देवी की गर्दन में गोली मार दी। उनकी बेटी 22 वर्षीय पिंकी भी मौके पर थी। जिस कारण उसे भी गोली के छर्रे लगे हैं। हत्या के बाद आरोपी रामनिवास मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के उकलाना क्षेत्र के गांव मुगलपुरा में पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। बेटी को भी गोली के छर्रे लगे हैं। हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। गांव मुगलपुरा निवासी रामनिवास का सोमवार की सुबह करीब 9 बजे अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया। रामनिवास की पत्नी 45 वर्षीय सुरता देवी ने अपने पति को शराब पीने से रोका तो दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
सूरता देवी की गर्दन में गोली मारकर हत्या
करीब 10 बजे रामनिवास अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से सूरता देवी की गर्दन में गोली मार दी। उनकी बेटी 22 वर्षीय पिंकी भी मौके पर थी। जिस कारण उसे भी गोली के छर्रे लगे हैं। हत्या के बाद आरोपी रामनिवास मौके से फरार हो गया। रामनिवास का बड़ा बेटा 26 वर्षीय शुभम हत्या सहित अन्य मामलों में जेल में बंद है। दूसरा बेटा 24 वर्षीय अशोक गांव में ही रहकर खेती बाड़ी करता है।
विज्ञापन