फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Murder in hisar

महंत दोस्त ने कुल्हाड़ी से गला काट शव डेरे में दफनाया

Sat, 19 Sep 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 19 Sep 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Murder in hisar

डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले मूल रूप से गांव सिसाय कालीरावण निवासी सुरेंद्र का शव पुलिस को मिल गया है। सुरेंद्र की हत्या कर उसके शव को भिवानी के गांव ढाणी शांकरी में बाबा धीरा के डेरे में दफनाया गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार को डेरे में खुदाई कर करीब पांच फुट गहरे गड्ढे से गली-सड़ी हालात में शव को बाहर निकाला है। हत्या करने वाले उसके अपने ही दोस्त महंत महाबीर उर्फ धीरा व उसका सहयोगी उमरा गांव निवासी बलराज हैं।
विज्ञापन


दोनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले उसकी हत्या की और फिर गाड़ी को मुजादपुर के खेतों में आग लगा दी थी। पुलिस ने धीरा बाबा (महंत) को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम उसके शव को पुलिस हांसी के सामान्य अस्पताल लेकर आई। सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पी शराब, फिर काटा तेजधार हथियार से गला
मामले की जांच कर रहे सिविल लाइन थाना इंचार्ज कृष्ण कुमार और सीआईए टू टीम इंचार्ज राजाराम ने बताया कि बाबा महाबीर, सुरेंद्र व बलराज ने एक साथ बैठकर डेरे में शराब पी थी।

घटना उसी रात की है, जिस दिन वह अपने डिफेंस कॉलोनी वाले घर से गांव जाने की बात कहकर गया था। शराब पीने के दौरान उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाबा और उसके साथी ने मिलकर सुरेंद्र की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद पहले ये शव को लेकर इधर-उधर घूमते रहे। फिर रातों रात ही डेरे में बने एक कमरे के साथ पांच फुट गहरा गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया।

गुमराह करने को मुजादपुर के खेतों में जलाई गाड़ी
जिस दिन सुरेंद्र घर से निकला, उस वक्त रात करीब 8 बजे थे। रात को वह गांव सिसाय जाने की बात कहकर घर से बोलेरो गाड़ी लेकर निकला था।

उसके बाद वह हांसी के साथ लगते भिवानी जिले के गांव ढाणी शांकरी में धीरा बाबा के डेरे में चले गए। वहां उसकी हत्या के बाद दोनों ने मिलकर पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी गाड़ी को मुजादपुर के खेतों में ले जाकर आग लगा दी, ताकि पुलिस व परिजन यही समझे कि उसकी गाड़ी के साथ ही जलकर मौत हो गई।


पुलिस ने गांव संदलाना निवासी बाबा महाबीर और उमरा गांव निवासी बलराज को गिरफ्तार कर लिया है। सुबह उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। -कृष्ण कुमार, इंचार्ज सिविल लाइन थाना

यह था मामला
दरअसल सुरेंद्र अपने बेटे अमित राणा के साथ हिसार डिफेंस कॉलोनी में रहता था। वह घर से अपने गांव सिसाय कालीरावण जाने की बात कहकर 19 अगस्त को निकला था। उसके बाद उसकी परिजनों ने तलाश शुरू की। वह नहीं मिला। अमित राणा ने सिविल लाइन थाना एरिया में 4 सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed