फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mobile phone found with the prisoner in the Central Jail in Hisar of Haryana

हिसार: सेंट्रल जेल में बंदी के अंडरवियर से मिला मोबाइल, कॉल डिटेल खंगालने के लिए साइबर सेल को भेजा

Fri, 11 Feb 2022 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Feb 2022 11:02 PM IST
सार

डीएसपी वरुण कुमार ने जेल में मोबाइल मिलने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। मामले में पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Mobile phone found with the prisoner in the Central Jail in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सेंट्रल जेल-वन में एक बंदी के पास मोबाइल फोन मिलने का मामला का आया है। आरोपी है कि इस बंदी ने यह मोबाइल अपने अंडरवियर में छुपा रखा था। डीएसपी वरुण कुमार ने जेल में मोबाइल मिलने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि 9 फरवरी की रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर जेल अधिकारियों के साथ व ड्यूटी पर तमाम गार्द के साथ मिलकर ब्लाक नंबर दो, 10 और 13 की औचक तलाशी करवाई गई। तलाशी के दौरान ब्लॉक नंबर 10 के कमरा नंबर दो में महम निवासी मनोज, जुलाना में गांव किला जफरगढ़ निवासी सुमित, महम निवासी दीपक, कैथल निवासी मोनू की तलाशी ली गई तो हवालाती बंदी मनोज के अंडरवियर से मोबाइल फोन बरामद हुआ। फोन को कब्जे में लेकर काल डिटेल खंगालने के लिए साइबर सैल को भेजा गया है। मामले में पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने के मामले पिछले एक साल से लगातार सामने आए हैं। जेल अधिकारियों की तरफ से मोबाइल बरामदगी के लिए यहां नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद हर बार चेकिंग अभियान के दौरान किसी न किसी बंदी से मोबाइल बरामद हो ही जाते हैं। हाल ही में यहां मोबाइल मिलने के मामले में जेल में कांट्रेक्ट पर लगे एक कर्मचारी की मामले में संलिप्तता सामने आई थी। इस कर्मचारी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed