फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   medical stores blew in Bahbalpur, stoned in Millgate

बहबलपुर में फूंका मेडिकल स्टोर, मिलगेट में हुआ पथराव

Wed, 24 Feb 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
medical stores blew in Bahbalpur, stoned in Millgate

जाट आरक्षण को लेकर चल रहा आंदोलन तो खत्म हो गया मगर अब जातीय हिंसा की आग बुझने का नाम नहीं ले रही। गांव बहबलपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने बहबलपुर में एक व्यक्ति के मेडिकल स्टोर में आग लगा दी।

विज्ञापन


इधर कर्फ्यू के दौरान ही हिसार मिलगेट एरिया स्थित टिब्बा दानाशेर में 20-25 शरारती युवकों ने रोड जाम कर दिया।

पुलिस व सेना के जवान जब उन्हें हटाने के लिए गए तो उन्होंने उन पर पथराव कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मिलगेट एरिया छावनी बन गया।

घर में हुआ पथराव
कुछ शरारती तत्वों ने दानाशेर टिब्बा एरिया में मुख्य गली में एक घर में पत्थर भी फेंके। पत्थर फेंकने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। पथराव के बाद मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। इस घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


जलघर में पानी की आपूर्ति रोकी

कुछ शरारती तत्वों ने गांव बाडो पट्टी के पास सरसौद गांव के जल घर में जा रही पानी की सप्लाई को रोक दिया। शरारती तत्वों ने बाडो पट्टी गांव के पास पानी की जाने वाली लाइन को ब्लॉक कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जलघर में स्टोरेज होने वाली पानी सप्लाई रुक गई। यह पानी राणा तलवंडी डिस्ट्रीब्यूटरी से सरसौद के जलघर में जाता है। अगर ऐसा ही रहा तो गांव में पानी की किल्लत पैदा हो सकती है।


रात को लगाई मेडिकल स्टोर में आग

गांव बहलपुर बस स्टैंड के पास कुछ शरारती तत्वों ने मेडिकल स्टोर में आग लगा दी। मेडिकल संचालक प्रताप सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेडिकल में आग लगाई है। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुुआ है। मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed