{"_id":"591b5d0c4f1c1bd529f229b3","slug":"marriage-in-younger-age-in-silient-way-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में नाबालिग की शादी रुकवाई थी परिजनों ने गुपचुप तरीके से करा दी शादी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवंबर में नाबालिग की शादी रुकवाई थी परिजनों ने गुपचुप तरीके से करा दी शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 17 May 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की टीम ने नाबालिग की शादी रुकवा दी तो परिजनों ने गुपचुप तरीके से शादी करा दी। इसके बाद लड़का-लड़की एक साथ रह रहे हैं। जागरूक पड़ोसी महिला ने दोबारा शिकायत की तो प्रशासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
बड़वाली ढाणी निवासी ललिता ने अपने पड़ोस में नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पिछले साल वर्ष 11 नवंबर को महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी को दी थी। महिला अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर उस लड़की की शादी रुकवा दी थी।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के परिजनों से लिखित में लिया था कि जब तक लड़की बालिग नहीं हो जाती, उसकी शादी नहीं की जाएगी। अगर ऐसा नहीं किया तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ दिनों बाद पता लगा कि परिजनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर दी।
विज्ञापन
लड़की उसी लड़के के साथ रह रही है, जिसके साथ उसकी शादी रुकवाई गई थी। ललिता देवी ने बताया कि लड़के-लड़की ने प्रशासनिक चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस मामले में एक बार फिर बबीता चौधरी को दोबारा शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ललिता देवी ने मांग की कि उक्त मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
मेरे पास शिकायत आई, तब मौके पर जाकर शादी बंद कराई थी। उसके बाद मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई। अगर दोबारा इस तरह की शिकायत आएगी तो जरूर जांच करेंगे। शादी के सबूत मिले तो परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।
- बबीता चौधरी, महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी हिसार