फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man shot dead in gangwar near Jitapura village under Bas police station of Hisar

Hisar: सरपंच के बेटे गैंगस्टर प्रदीप काला की गोलियां मारकर हत्या, दो बार गाड़ी से भी कुचला

Tue, 17 Jan 2023 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Jan 2023 11:19 AM IST
सार

वह मंगलवार सुबह करीब सवा 9 बजे हिसार पेशी के लिए दो साथियों के साथ आ रहा था, बदमाशों ने गोलियां मारने के बाद दो बार गाड़ी से भी कुचला। मृतक को करीब आठ गोलियां लगीं हैं। बदमाश गाड़ी बंद होने के बाद राहगीर की गाड़ी छीन फरार हो गए।

विज्ञापन
Man shot dead in gangwar near Jitapura village under Bas police station of Hisar
हिसार में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हरियाणा के हिसार के गांव जीतपुरा के बस अड्डे पर मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे डस्टर गाड़ी में आए बदमाशों ने बडाला गांव के सरपंच के बेटे गैंगस्टर प्रदीप उर्फ काला की क्रेटा कार को टक्कर मारी। इसके बाद जब प्रदीप गाड़ी से नीचे उतरा तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सिर व अन्य जगहों पर करीब 8 गोलियां लगने से प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी अमित को तीन गोलियां लगीं। वारदात के बाद बदमाशों की गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो राहगीर की कार छीनकर फरार हो गए। घायल अमित को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चालक सुनील ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गैंगस्टर प्रदीप जमावड़ी और उसकी मां की हत्या के मामले में थी पेशी 
वारदात की सूचना मिलने पर हांसी पुलिस जिला की एसपी निकिता गहलोत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। पुलिस को दिए बयान में मृतक प्रदीप उर्फ काला के चचेरे भाई बडाला निवासी सुनील ने बताया कि मंगलवार को प्रदीप उर्फ काला की हिसार अदालत में गैंगस्टर प्रदीप जमावड़ी और उसकी मां की हत्या के मामले में पेशी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पेशी पर जाने के लिए सुबह 9 बजे अमित को लेकर हम तीनों घर से क्रेटा कार में सवार होकर निकले थे। जीतपुरा के बस अड्डे के पास सामने से डस्टर गाड़ी से साइड मार दी। जब प्रदीप गाड़ी से बाहर निकला तो डस्टर गाड़ी से जमावड़ी निवासी जोनी, सिकंदर यादव, अलीपुर निवासी विकास सहित तीन-चार अन्य युवक निकले और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

 

आरोपियों ने करीब 12 राउंड फायर किए। गोलियां लगने से प्रदीप नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने दो बार गाड़ी से उसे कुचला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब अमित भागने लगा तो बदमाशों ने पीछे से तीन गोलियां मार दीं।

 

सुनील ने भी भागकर खेत में बने एक कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। मृतक प्रदीप काला पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

गैंगस्टर प्रदीप उर्फ काला, उनके साथी अमित को फायरिंग हुई। इस दौरान प्रदीप काला की मौत हो गई, जबकि अमित का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना स्थल से हमलावरों की गाड़ी बरामद हुई है। गैंगवार को जोड़कर घटना की जांच की जा रही है। - निकिता गहलोत, एसपी, हांसी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed