फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Lalpura youth shot dead

लालपुरा के युवक की गोली मारकर हत्या

Wed, 24 Feb 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Lalpura youth shot dead

जाट आरक्षण आंदोलन के चलते हुई जातीय हिंसा में लालपुरा गांव के 23 वर्षीय युवक मिंटू गुर्जर की हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार को उसकी हत्या की गई थी लेकिन शव मंगलवार की सुबह ढाणी पाल के खेतों से बरामद किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

सिविल अस्पताल में तीन चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया है। मिंटू को दो गोली लगी थी। एक गोली छाती में तो दूसरी गर्दन के पास मारी गई है।

घटना के बाद सिविल अस्पताल में पहुंचे उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे तथा पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी के समक्ष गुर्जर समाज के लोगों ने अपनी जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से पूर्व प्रशासन के समक्ष अपनी कई मांग रख दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह पुलिस को मिंटू के परिजनों ने सूचना दी कि खेतों में उसका शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रामअवतार ने कहा है कि सोमवार को मिंटू अपने चाचा कृष्ण के साथ ढाणी पाल स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। दरअसल ढाणी पाल में मिंटू के बुआ के लड़के संजय गुर्जर पर दो दिन पूर्व हमला हुआ था।

इस दौरान संजय के पैर में गोली लगी थी तथा उपद्रवियों ने उसके घर में आग लगा दी थी। इसी घटना की जानकारी मिलने के बाद कृष्ण तथा उसका भतीजा मिंटू सोमवार को ढाणी पाल आए थे।


यहां फिर से गोलीबारी हुई थी जिसमें कृष्ण के पेट में गोली लगी थी। कृष्ण को तो यहां सिविल अस्पताल लाया गया था, लेकिन मिंटू का कहीं पता नहीं चल सका था।

काफी खोजबीन के बाद उसका शव कुछ दूरी पर खेतों से बरामद हुआ। रामअवतार ने पुलिस को शिकायत देकर सिसाय के तीन लोगों के नाम देते हुए करीब 75 लोगों की भीड़ को इस हमले का जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed