फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   kidnapping, Delhi engineer kidnapped, engineer partner from hisar got ransom call, Hisar

दिल्ली के लिफ्ट इंजीनियर को अलवर बुलाकर बनाया बंधक, हिसार निवासी पार्टनर से मांगी पांच लाख की फिरौती

Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Sun, 25 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
kidnapping, Delhi engineer kidnapped, engineer partner from hisar got ransom call, Hisar
अपहरण - फोटो : Demo

पीएलए एरिया के एक व्यक्ति से अलवर (राजस्थान) के बदमाशों ने उसके पार्टनर लिफ्ट इंजीनियर की जान बख्शने के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी है। व्यक्ति का साथी शनिवार को ही दिल्ली से अलवर के लिए निकला था। अलवर पहुंचने के पर इंजीनियर को बदमाशों ने बंधक बना लिया और उसे छोड़ने की एवज में पांच लाख रुपये की डिमांड की है। बदमाशों ने पीएलए एरिया निवासी सुमित के पास शाम 4 बजे के आसपास कॉल की। उस वक्त वह बस स्टैंड एरिया के आसपास थे और सिरसा डेरा में जा रहे थे। फिरौती मांगने का मामला सुनते ही उन्होंने नजदीकी थाना यानी सिटी थाना में संपर्क किया और पूरी बात बताई।

विज्ञापन


सुमित ने बताया कि उसकी वेस्टर्न लिफ्ट के नाम से एजेंसी है। उसका एक पार्टनर है। एजेंसी में हरियाणा का काम सुमित संभालता है और दिल्ली व बाहर का काम उसका साथी राजेश तिवारी संभालता है। सुमित का कहना है कि उनके पास कुछ दिन पहले से कॉल आ रही थी कि वे अलवर से बोल रहे हैं और उन्हें लिफ्ट लगवानी है। इसके लिए इंजीनियर भेजो।
विज्ञापन


इस पर सुमित ने शनिवार को अपने साथी राजेश तिवारी को भेज दिया। तिवारी दिल्ली से ही सुबह अलवर के लिए निकला और शमा को पहुंच गया। सुमित का कहना है कि 4 बजे के आसपास उसके पास तिवारी के फोन से कॉल आई कि उन्होंने उसे बंधक बना लिया है और छोड़ नहीं रहे पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। इसके बाद बदमाशों ने फोन छीन लिया और खुद बात करने लगे। उन्होंने सुमित को कहा कि जल्दी रुपये लेकर आ जाओ वरना हम इसे मार देंगे। सुमित के साथ बदमाशों ने दो से तीन बार बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित बोले इतना पैसा नहीं
पीएलए निवासी सुमित के पास जब दूसरी बार कॉल आई तो उसने कहा कि मेरे पास इतने रुपये नहीं हैं। अगर आपको 20-30 हजार रुपये चाहिए तो ले लो। मैं आप जहां कहो पैसे लेकर आ जाता हूं। इस पर फिरौती मांगने वालों ने कहा कि इंजीनियर की जान की कीमत क्या कोई 20-30 हजार होती है। इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया।

बदमाश अजमा रहे नए तरीके
बता दें कि व्यापारी या ऐसे काम से जुड़े लोग बाहर काम करने जाते समय व्यक्ति या संबंधित फर्म के बारे में पूरी वेरिफिकेशन करके ही निकले। इस तरह के कई फ्रॉड केस आ रहे हैं। पुलिस के पास ऐसे भी कई बार मामले आते रहते हैं कि अलवर से कॉल आई थी सोने की ईंट बिकाऊ है। बदमाश दूर दराज के इस तरह के पते पर काम या फिर किसी अन्य लालच की चीज बताकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

पुलिस ने की बात फोन काटा
मामले की सूचना के बाद उसी फोन नंबर पर पुलिस अधिकारियों ने भी बात की। मगर व्यक्ति ने बात नहीं की। पुलिस अधिकारी ने अपना परिचय भी दिया। लेकिन बदमाश नहीं बोला।


पीएलए का एक सुमित नाम का व्यक्ति आया था। हमने उसे सिटी थाना में तुरंत जाकर शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। मैंने सिविल लाइन एसएचओ से भी तुरंत शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देेश दिए हैं। मामला गंभीर है।
- जयपाल, डीएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed