फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Kidnaped in Hisar, Lab owner, crime news, hisar

लैब संचालक का फॉरच्यूनर समेत गन प्वाइंट पर किडनैप

Mon, 25 Apr 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 25 Apr 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kidnaped in Hisar, Lab owner, crime news, hisar
लैब संचालक का फॉरच्यूनर समेत गन प्वाइंट पर किडनैप - फोटो : bureau

सेक्टर-14 निवासी एवं गुलाब सिंह चौक पर अग्रवाल कलर लैब चलाने वाले देवकीनंदन अग्रवाल और उनके एक दोस्त का सिरसा रोड पर राजपूत धर्मशाला के पास से कार सवार पांच लोगों ने शनिवार रात गन प्वाइंट पर फॉरच्यूनर गाड़ी समेत किडनैप कर लिया।

विज्ञापन


बाद में अपहरणकर्ता दो लाख की फिरौती वसूल और लाखों के आभूषण छीन हाथ-मुंह पर पट्टी बांधकर उन्हें फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी के पास फेंक गए। फॉरच्यूनर गाड़ी पंजाब से सटे इलाके में मिली, जबकि अपहरणकर्ताओं का सुराग नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुलाब सिंह चौक के पास स्थित अग्रवाल कलर लैब के संचालक देवकीनंदन अग्रवाल शनिवार रात साढ़े दस बजे लैब बढ़ाकर अपनी फॉरच्यूनर गाड़ी में दोस्त अनिल के साथ सेक्टर-14 में घर जा रहे थे। क्लॉथ मार्केेट चौक के पास सिल्वर कलर की बोल्ट गाड़ी में सवार पांच युवकों ने उन्हें रुकवाया और बाहर के होने की बात कहकर किसी मैरिज पैलेस का पता पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवकीनंदन ने उन्हें बताया कि यहां इस नाम का कोई मैरिज पैलेस नहीं है। हां मैं आपको नामदेव और राजपूत धर्मशाला दिखा सकता हूं, मेरे पीछे गाड़ी में आ जाओ। वे जब दोनों धर्मशालाओं के बीच पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी रुकवा ली। तीन युवक बोल्ट गाड़ी से उतरे और गन प्वाइंट पर देवकीनंदन को फॉरच्यूनर में अंदर धकेल दिया।

दो युवकों ने उन्हें गाड़ी में बीच में बिठा लिया और तीसरा युवक कार चलाने लगा, जबकि दो युवक बोल्ट कार में सवार थे। लैब संचालक के दोस्त को भी वे साथ ले गए। फतेहाबाद पुलिस ने व्यापारी की फॉरच्यूनर गाड़ी को पंजाब से सटे रतिया के गांव ब्राह्मणवाला से रविवार को बरामद किया। सिटी थाना पुलिस ने रविवार को शिकायत मिलने पर अज्ञात के खिलाफ  अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।

धमकाकर अंगूठी, कड़ा, घड़ी, मोबाइल और नकदी छीनी
किडनैप करने वाले लैब संचालक को चौथा मिल पर ले गए और गन प्वाइंट पर धमकाकर उनसे सोने की दो अंगूठी, एक कड़ा, एक घड़ी, एक मोबाइल फोन और जेब की नकदी छीन ली। फिर उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये मंगवाओ, वरना तुम्हें गोली से उड़ा देंगे।

इस पर देवकीनंदन ने 10 लाख रुपये बहुत ज्यादा बताते हुए खुद को छोटा-मोटा किराना व्यापारी बताया और कहा कि वह तो लाख-सवा लाख रुपये ही मंगवा सकता है। इस पर अपहरणकर्ताओं ने दो लाख रुपये चौथा मिल के पास एक होटल पर मंगवाने को कहा।

गाड़ी एक्सीडेंट होने की बात कह दो लाख रुपये मंगवाए
देवकीनंदन ने परिचित अनाजमंडी निवासी प्रमोद को फोन कर गाड़ी एक्सीडेंट होने की बात कह दो लाख रुपये तुरंत देकर जाने की बात कही। प्रमोद दो लाख रुपये लेकर कार में कुछ देर बाद वहां पहुंच गए। अपहरणकर्ताओं ने वहां गाड़ी का शीशा थोड़ा से नीचे किया और रुपये लेकर फतेहाबाद की तरफ कार दौड़ा ले गए।

खाराखेड़ी गांव में तूड़ी के ढेर पर फेंककर फरार
रुपये देने के बाद अपहरणकर्ताओं ने देवकीनंदन और उनके दोस्त के मुंह और हाथों पर प्लास्टर वाली टेप चिपका दी और उन्हें खाराखेड़ी गांव में हाईवे से आधा किलोमीटर अंदर तूड़ी के ढेर पर फेंक गए। फिर वे फरार हो गए।


लैब संचालक जैसे-तैसे हिम्मत कर पैदल हाईवे पर पहुंचे और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाकर चालक से मोबाइल फोन लेकर पुलिस कंट्रोल रूम और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी। बड़ोपल चौकी से एक टीम कुछ देर बाद खाराखेड़ी में हाईवे पर पहुंच गई। बाद में परिजन भी वहां पहुंच गए और उन्हें घर ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed