फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Juglan village hisar, honour killing hisar, Hisar

लव मैरिज करने वाली एसआई की बेटी की हत्या, परिजनों ने गुपचुप तरीके से किया संस्कार, भाई पर केस

Wed, 15 Feb 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Wed, 15 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Juglan village hisar, honour killing hisar, Hisar
hOnour killing - फोटो : Bureau

जुगलान गांव की लव मैरिज करने वाली एक युवती का ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एसआई की बेटी इस युवती की तीन दिन पहले हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले का खुलासा तीन दिन बाद युवती के पति सीसवाल गांव के युवक रोहताश सैनी ने किया है। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मृतका किरण के भाई अशोक व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, शव खुर्द-बुर्द करने तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। मामले के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतका किरण के पिता सुरेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वे इस वक्त रोहतक जिले में तैनात हैं। सदर थाना इंस्पेक्टर प्रहलाद टीम सहित देर रात गांव जुगलान में पहुंचे। आसपास के लोगों से बात कर किरण की मौत की जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन

गांव सीसवाल के 28 वर्षीय रोहताश ने मीडिया कर्मियों को बताया कि पत्नी से उसकी आखिरी बार फोन पर वीरवार शाम को बात हुई थी। उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। उसने अपने स्तर पर पता किया तो उसे पता चला कि ससुरालजनों ने शुक्रवार रात उसकी पत्नी की हत्या कर सुबह गुपचुप तरीके से शव जला डाला। उसने कहा कि 22 जनवरी को पत्नी के भाई ने उसको फोन पर उठवाने की धमकी दी थी। उसने वह बात गंभीरता से नहीं ली थी। इसी के बाद उसकी पत्नी को उसके परिजनों ने मार डाला। बाद में रोहताश ने मंगलवार को बसपा नेता संजय चौहान के साथ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने दिया गनमैन
पुलिस प्रशासन ने देर रात रोहताश को जान का खतरा होने की शिकायत पर गनमैन मुहैया करवाया है। शिकायत के बाद उसने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मृतका के भाई के साथ 22 जनवरी को हुई बातचीत के दौरान उसने उठवाने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए व नारको टेस्ट से खुलेगा राज
शव को खुर्द बुर्द करने के मामले के बाद पुलिस असमंजस में है। जिस शव को जलाने की बात कही जा रही है, उसको लेकर पुलिस डीएनए टेस्ट करवाएगी। मर्डर किया गया था या बीमारी के कारण मौत हुई है इसको लेकर पुलिस नारको टेस्ट भी करवा सकती है। हालांकि रोहताश का कहना है कि वे इसको लेकर डीएसपी हेडक्वार्टर भगवानदास से मिले थे, जिन्होंने नारको टेस्ट का भी आश्वासन दिया है।

डेढ़ साल पहले शादी कर अपने-अपने घर रहने लगे थे दोनों
रोहताश के अनुसार युवती से उसकी मुलाकात सन 2012 में आदमपुर एरिया के एक स्कूल में हुई थी। युवती वहां पढ़ती थी और वह स्कूल की वैन चलाता था। दोनों में मुलाकात के बाद बातें होने लगी थी। विचारों में मेल होने के कारण उन्होंने शादी का फैसला किया था। उन्होंने हांसी और जयपुर में एक साथ कोर्स किया था। फिलहाल युवती हिसार में कोर्स कर रही थी। वह गुड़गांव में ड्राइवरी करता है। उन्होंने 8 अगस्त 2015 को हिसार में एक संस्था में मैरिज की थी और फिर युवती अपने घर चली गई थी। रोहताश ने बताया कि युवती कहती थी कि उसकी मां की तबीयत खराब रहती है। इसलिए उसने कहा था कि अभी वह घर कुछ नहीं बताएगी। समय आने पर बता देगी और फिर वे साथ-साथ रहेंगे।

जान के खतरे का अंदेशा जताया
रोहताश ने बताया कि लड़की के परिजनों से उसे जान का खतरा बना है। लड़की के भाई व  मां को शादी का नहीं पता था। मगर उनको यह पता था कि वह अक्सर उससे फोन पर बात करती  रहती है। शादी के बाद युवती ने संस्था के रजिस्टर में लिखा था कि शादी के बाद मैं अपने घर जा रही हूं। अगर लगातार 5 या 10 दिन तक मेरा मेरे पति से संपर्क न हो पाए तो यह समझा जाए कि मेरी जान को खतरा है। मुझे वहां से निकाल लिया जाए। मेरे पति का उसमें कोई दोष नहीं होगा।

मेरी लड़की ने किसी से शादी नहीं की थी और न हमने उसकी हत्या की है। मेरी बेटी की हार्टफेल होने से मौत हुई है। यदि कोई युवक शादी व हत्या की बात कहता है तो वह अनर्गल व बेबुनियाद है।

- एसआई सुरेश, युवती का पिता

इस मामले में मृतका के भाई अशोक व कुछ अन्य के खिलाफ हत्या, शव खुर्द बुर्द करने तथा जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। एसएचओ सदर को मौके पर भेजा गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
- राजेंद्र कुमार मीणा, एसपी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed