{"_id":"7ce9c4b229e212efdd59b3bc5d79762c","slug":"hooligan-at-sahpur-voting-stop-for-20-minutes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में हुड़दंग, 20 मिनट रुकी वोटिंग, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहपुर में हुड़दंग, 20 मिनट रुकी वोटिंग, पुलिस ने खदेड़ा
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
गांव शाहपुर में रविवार को हो रहे पंचायत चुनाव की वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र नंबर 190 पर विवाद के कारण करीब 20 मिनट तक मतदान रुका रहा।
विज्ञापन
इस दौरान मतदान केंद्र के दरवाजे बंद कर दिए गए। पुलिस ने हुड़दंग करने वालों को खदेड़ा। सूचना पर डीएसपी जयपाल सिंह की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोबारा से मतदान शुरू कराया गया।
विज्ञापन
गांव शाहपुर में दोपहर करीब 1 बजकर 35 मिनट पर राजकीय उच्च विद्यालय में बनाए गए बूथ नंबर हंगामा हो गया। एक प्रत्याशी के एजेंट ने आरोप लगाया कि महिलाओं के वोट दूसरे प्रत्याशी का एजेंट डाल रहा है।
विज्ञापन
एजेंट ने कहा कि महिला उसकी भाभी है। पोलिंग टीम ने बीच बचाव कराते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने अलावा किसी की वोट नहीं डाल सकता।
आपसी बहस के बाद बाहर खडे़ समर्थक भी बूथ में घुस गए। और देखते ही देखते बहस धक्का मुक्की में बदल गई। इस पर पोलिंग टीम ने मतदान बंद कर दिया। पुलिस ने सभी लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
परिसर में घुसे सैकड़ों लोगों को खदेड़ते हुए बाहर निकाला गया। मामला गंभीर होता देख पुलिस कर्मचारियों ने इसकी जानकारी डीएसपी जयपाल सिंह को दी। डीएसपी दस मिनट के भीतर पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे।
मतदान केंद्र के आसपास उमड़ी भीड़ को हटवाया गया। स्कूल के बाहर लगाए गए एजेंट के बूथ भी हटवाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्याशी समर्थक मतदान केंद्र से 200 मीटर दूरी पर बैठ सकते हैं।
डीएसपी ने अंदर पहुंचकर इलेक्शन प्रोजाइडिंग ऑफिसर से बातचीत की। करीब बीस मिनट बाद मतदान दोबारा से शुरू कराया गया। हालांकि पुलिस टीम वापस रवाना होने के कुछ देर बाद प्रत्याशी समर्थक फिर से स्कूल के गेट के पास जम गए।