फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Honour killing hisar, Hisar

ऑनर किलिंग: भाई बोला, जबरदस्ती सुसाइड नोट लिखवाकर जहर पिलाकर की थी किरण की हत्या

Fri, 17 Feb 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 17 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Honour killing hisar,  Hisar
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जुगलान गांव की किरण से पहले उसके भाई अशोक कुमार ने जबरदस्ती सुसाइड नोट लिखवाया था। फिर उसने जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी थी और शनिवार सुबह गुप-चुप तरीके से श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया था। उसने इसलिए सुसाइड नोट लिखवाया था कि वह न फंसे। यह खुलासा जुगलान गांव के अशोक कुमार ने पूछताछ में किया है।

विज्ञापन

सदर थाना पुलिस ने बुधवार रात को आरोपी अशोक को गिरफ्तार किया था। अशोक ने पूछताछ में बताया है कि वारदात वाले दिन शुक्रवार रात को किरण ने अशोक से रोहताश के पास जाने की बात कही थी। यह बात सुनकर अशोक ने किरण को रोहताश को दूसरी बिरादरी का और आर्थिक तौर पर कमजोर बताते हुए उसे भूल जाने की बात कही थी। उसने कहा था कि ऐसा हुआ तो लोग उनके कुनबे के बच्चों के रिश्ते करने से भी कतराएंगे और समाज में हमारी नाक कट जाएगी। इतना कहकर अशोक ने जहरीले पदार्थ भरा गिलास किरण की ओर बढ़ाते हुए कहा था कि या तो इसे तू पी ले या मैं पी लेता हूं। किरण के मना करने पर उसने बहन की गर्दन पकड़कर उसे गिलास से जबरदस्ती जहरीला पदार्थ पिला दिया था। कुछ देर बाद उसे उल्टी लगनी शुरू हुई और उसने दम तोड़ दिया था। उसने शनिवार सुबह हार्ट अटैक से किरण की मौत होने की खबर फैलाकर परिजनों को विश्वास में लेकर दाह संस्कार करा दिया था।
विज्ञापन


अकेले मर्डर करने की बात नहीं उतर रही गले
पुलिस पूछताछ में जुगलान के अशोक कुमार ने बताया कि उसने अकेले ने वारदात को अंजाम दिया, लेकिन यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस मामले की जड़ तक जाने के लिए उससे गहराई से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के रिमांड पर भेजा
सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह की टीम ने हत्या आरोपी अशोक कुमार को वीरवार को कोर्ट में पेश किया और उसका तीन दिन का रिमांड मांगा। पुलिस का कहना था कि आरोपी की निशानदेही पर उसका मोबाइल फोन और किरण से जबरदस्ती लिखवाया हुआ सुसाइड नोट बरामद करना है। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर लिया।


यह है मामला
सीसवाल गांव के रोहताश सैनी ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के पास एक संस्था के ऑफिस में मीडिया कर्मियों के सामने कहा था कि उसने और जुगलान निवासी एसआई सुरेश कुमार की बेटी किरण ने 8 अगस्त 2015 को इंटरकास्ट मैरिज की थी। उन्होंने मैरिज को छुपाए रखा और वे अपने-अपने घर रह रहे थे। उसने कहा था कि 22 जनवरी को किरण के भाई अशोक ने फोन कर उसके अपहरण की धमकी दी थी। रोहताश ने कहा था कि उसे पता चला है कि परिजनों ने शुक्रवार रात किरण की हत्या कर दी और गुप-चुप तरीके से शव जला दिया। सदर थाना पुलिस ने अशोक व अन्य के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया था। पुलिस ने अगले दिन श्मशानघाट जाकर राख और हड्डियां कब्जे में ले ली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed