{"_id":"58a4a45f4f1c1be164d83d45","slug":"honour-killing-hisar-dna-test-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए चिता से कब्जे में ली हड्डियां, भाई से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने डीएनए टेस्ट के लिए चिता से कब्जे में ली हड्डियां, भाई से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लव मैरिज करने वाली युवती की मौत के मामले में सदर थाना और सीन ऑफ क्राइम की टीम बुधवार को गांव जुगलान में पहुंची। पुलिस ने मृतका के घर में कमरे का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस गांव के प्रमुख लोगों व परिवार के लोगों के साथ श्मशान घाट पहुंची। जिस स्थान पर युवती का अंतिम संस्कार किया गया था, उस स्थान की पहचान करवाई गई। मौके से पुलिस ने चिता से हड्डियां व राख के सैंपल लिए। पुलिस राख और हड्डियों को लैब में भेजकर डीएनए टेस्ट करवाएगी। मामले में पुलिस ने लड़की के भाई अशोक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट डॉ. अजय कुमार की टीम बुधवार को गांव जुगलान में मृतका किरण के मकान में पहुंची। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने उस कमरे की बारीकी से जांच की, जहां युवती की मौत होना बताया गया। इसके अलावा पुलिस ने घर के कोने-कोने की बारीकी से जांच की। पुलिस और फिंगर प्रिंट की टीम गांव के श्मशान घाट में भी पहुंची और चिता से राख व हड्डियां कब्जे में ली। टीम ने विशेष एहतियात बरतकर राख व हड्डियां कब्जे में ली। पुलिस पहुंची तो काफी ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। राख व हड्डियां कब्जे में ली हैं। जिनकी लैब में जांच कराई जाएगी। मृतका के भाई को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। मगर अभी ठोस नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन
- प्रहलाद सिंह, एसएचओ सदर थाना
यह था मामला
सीसवाल गांव के युवक रोहताश सैनी ने बताया कि किरण से इंटरकास्ट मैरिज की थी। शादी के बाद वे दोनों अपने-अपने घर चले गए थे। रोहताश का आरोप है कि शुक्रवार को किरण को उसके परिजनों ने मार डाला और गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार रात मृतका के भाई अशोक और अन्य पर हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर किया था। पुलिस प्रशासन ने रात को ही रोहताश को गनमैन मुहैया करा दिया था।