फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Holi, Holi in hisar, Festival, hisar News, Students, Hindi News, two Submerged, Hisar

नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट सहित जाट कॉलेज के दो स्टूडेंट्स नहर में डूबे

Sat, 26 Mar 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 26 Mar 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Holi, Holi in hisar, Festival, hisar News, Students, Hindi News, two Submerged, Hisar
सौरव संजीव - फोटो : Bureau

होली के दिन दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए जाट कॉलेज के दो छात्रों की नहर में डूबने से मौत हो गई। दोनों अलग-अलग स्थानों पर अपने दोस्तों के साथ गए थे। मृतकों में एक कबड्डी का नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट है। जो प्रो कबड्डी चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जाट कॉलेज बीकाम सेकेंड ईयर का स्टूडेंट सौरभ छाबड़ा वीरवार होली के दिन हिसार की ठंडी सड़क निवासी अपने ममेरे भाई गौरव, दोस्त सेक्टर 16-17 निवासी मनीष तथा देव के साथ होली खेलने के बाद मीरका गांव के पास नहर के पास गया था। सभी दोस्त नहर पर पहुंचे। यहां सौरभ नहर में उतरा तो उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह तेज बहाव वाले गहरे पानी में पहुंच गया। सौरभ छाबड़ा को डूबता देख उसके ममेरे भाई गौरव तथा उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। आसपास के ग्रामीणों की मदद फायर ब्रिगेड ने जाल डालकर शव को निकाला। सौरभ के पिता किशन छाबड़ा जिंदल रोड पर छाबडा जूस कार्नर के संचालक हैं।
विज्ञापन



दूसरी घटना में कैंट एरिया स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी सेना में कैप्टन पद से रिटायर जगबीर सिंह जांघू का 20 वर्ष का बेटा बीए सेकेंड का छात्र संजीव कुमार 24 मार्च को तीन-चार दोस्तों के साथ नहाने गया था। संजीव गांव सातरोड के पास बालसमंद माइनर में पैर धोने के लिए उतरा तो पैर फिसलकर नहर में गिर गया। इस बीच वह नहर में डूबने लगा तो दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। संजीव की डेड बाडी कुछ दूर आगे सिवानी माइनर में फंसी मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संजीव जांघू इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी में नेशनल गोल्ड मेडल विजेता था। पिछले कुछ दिनों से वह प्रो कबड्डी चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा था। वह परिवार में तीन बहनों पर अकेला भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो मार्केट प्रधान का भतीजा भी नहर में डूबा
हिसार की श्यामलाल ढाणी निवासी सुरेश वीरवार को रायपुर रोड स्थित नहर पर गया था।  शुक्रवार को सुरेश की डेड बॉडी नहर में मिली। सुरेश गिफ्ट गैलरी में सामान सप्लाई करता था। सुरेश ऑटो मार्केट प्रधान प्रताप मिस्त्री का भतीजा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। तीन भाइयों में बिचला भाई करीब 21 वर्षीय सुरेश अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed