फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Wife murdered by strangulation after 26 days of marriage

Hisar: शादी के 26 दिन बाद गला दबाकर की पत्नी की हत्या, ससुरालवाले बोले- फंदा लगा की आत्महत्या

Wed, 13 Mar 2024 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 11:23 PM IST
सार

ससुरालवाले बोले कि फंदा लगा आत्महत्या की। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर दो के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Hisar: Wife murdered by strangulation after 26 days of marriage
demo pic

विस्तार

हरियाणा के हिसार में सातरोड गांव के पास मस्तनाथ कॉलोनी में रहने वाली 20 साल की विवाहिता मौत हो गई। उसके पति व अन्य पर मंगलवार रात गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बुधवार सुबह मृतका के परिजनों को फोन कर कहा कि माधुरी भारती ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


घटना का पता चलने पर मृतका के परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता पारस की शिकायत पर प्रदीप और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के रहने वाले पारस ने बताया कि वह फिलहाल परिवार के साथ पश्चिमी दिल्ली उत्तम नगर में रहता है। उसकी तीन बेटियां हैं। छोटी बेटी माधुरी भारती की शादी 17 फरवरी 2024 को सातरोड गांव के पास मस्तनाथ कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद बेटी ससुराल में रह रही थी। शादी के कुछ दिन बाद ही प्रदीप और ससुरालवाले बेटी माधुरी को परेशान करने लगे। इस बारे में बेटी ने फोन कर बताया था।

गर्दन पर मिले चोट के निशान
पारस ने बताया कि बुधवार सुबह जमाई प्रदीप ने फोन कर सूचना दी कि माधुरी ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पता चलने पर परिवार वालों के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां पर शवगृह में जब बेटी के शव को देखा तो गर्दन पर चोट के निशान थे। देर रात प्रदीप और उसके परिजनों ने गला दबाकर माधुरी की हत्या की है।


माधुरी के पिता पारस के बयान पर प्रदीप और अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed