फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: SIT will investigate the suicide case, Rajkumar's last rites performed on the sixth day

Hisar: एसआईटी करेगी आत्महत्या मामले की जांच, छठे दिन राजकुमार का किया अंतिम संस्कार

Mon, 28 Oct 2024 06:40 PM IST
bhupendra singh भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:40 PM IST
सार

न्याय समिति बोली कि 12 नवंबर तक आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी तो 13 नवंबर को एडीजीपी कार्यालय घेरेंगे।

विज्ञापन
Hisar: SIT will investigate the suicide case, Rajkumar's last rites performed on the sixth day
धरने पर बैठे लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार में उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत सेवानिवृत्त फौजी राजकुमार की आत्महत्या करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश मोहन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। इसके बाद परिजनों ने छठे दिन सोमवार शाम करीब 6 बजे रामनगर स्थित श्मशान घाट पर राजकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, न्याय समिति ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 12 नवंबर तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 13 नवंबर को एडीजीपी कार्यालय का घेराव करेंगे।

विज्ञापन


न्याय समिति व परिजनों ने सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। परिजन और समिति के सदस्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। दोपहर बाद एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन से मिला। पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. राजेश मोहन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया, जिस पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गए।
विज्ञापन


एएसपी ने 10 दिन का समय मांगा, न्याय समिति ने 15 दिन दिए
एएसपी ने मामले की जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 दिन का समय मांगा। जिस पर न्याय समिति सदस्यों ने कहा कि हम 15 दिन का समय देते हैं। तय समय में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो एडीजीपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार शाम को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा से शव उठाया और हिसार सेक्टर 1-4 के पास स्थित श्मशान घाट में राजकुमार का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed