{"_id":"6385b91fceec9010ea461eb6","slug":"hisar-police-arrested-accused-of-e-rickshaw-driver-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ई-रिक्शा चालक की हत्या करने के मामले में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar News: ई-रिक्शा चालक की हत्या करने के मामले में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Tue, 29 Nov 2022 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 29 Nov 2022 01:18 PM IST
सार
यूपी के जिला हाथरस के गांव चित्रपुर निवासी दिनेश ने बताया था कि वे चारों भाई 9 साल से ढाणी श्यामलाल में रह रहे हैं। उसका भाई राजेश अपनी पत्नी मीना और आठ माह के बेटी के साथ अमित के मकान पर किराये पर रहता था और ई-रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में ढाणी श्यामलाल में रहने वाले ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले में पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी गिरीराज उत्तर प्रदेश के जिला कासगंज के गांव नागल वादेक का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस संबंध में मृतक राजेश के भाई दिनेश ने 9 नवंबर 2020 को सदर थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला था शव
पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से यूपी के जिला हाथरस के गांव चित्रपुर निवासी दिनेश ने बताया था कि वे चारों भाई 9 साल से ढाणी श्यामलाल में रह रहे हैं। उसका भाई राजेश अपनी पत्नी मीना और आठ माह के बेटी के साथ अमित के मकान पर किराये पर रहता था और ई-रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन
चारों भाई अपने-अपने काम पर जाने से पहले सुबह बड़े भाई राजेश के पास चाय पीते थे। 8 नवंबर की सुबह जब भाई के पास चाय पी रहे थे तो राजेश ने बताया था कि दो भैंस व्यापारियों को लेकर न्योली कलां गांव जा रहा हूं। पांच दिनों से उन्हीं व्यापारियों को लेकर आसपास के गांवों में जा रहा हूं। भाई हर रोज शाम को घर लौट आता था। लेकिन उस दिन रात तक घर नहीं लौटा। काफी जगह उसकी तलाश की मगर, कोई अता-पता नहीं चला। सुबह भाई की तलाश में न्योली कलां गांव की तरह जा रहे थे। रास्ते में बगला मार्ग पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। वहां जाकर देखा तो सड़क किनारे ई-रिक्शा पलटी हुई थी और उसके नीचे भाई का शव था। इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। भाई के सिर पर चोट के गहरे निशान थे। दोनों भैंस व्यापारियों ने मिलकर भाई की हत्या की है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन