{"_id":"5725055d4f1c1b3969a92719","slug":"hisar-hindi-news-crime-thief-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में जेई लगवाने के नाम पर छह लाख की ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे में जेई लगवाने के नाम पर छह लाख की ठगी
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Sun, 01 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य नगर का एक व्यक्ति अपने दोस्त के बेटे को रेलवे में जेई के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दिल्ली के दो व्यक्तियों के हाथों छह लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। दोनों में जान-पहचान जहाजपुल स्थित एक ज्योतिषी के ऑफिस में हुई। दोनों वहां हस्तरेखा दिखाने के लिए जाते थे। ठगी करने वाले दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सूर्य नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके पास राजस्थान में खान का कांट्रेक्ट है। दिल्ली निवासी अजीत और उसका भाई सर्वजीत छह लाख रुपये ले गए। अजीत ने बताया था कि वह फूड इंस्पेक्टर लगा हुआ है, उसकी ड्यूटी कैथल में है। दिल्ली के रहने वाले इस व्यक्ति ने खुद को फूड इंस्पेक्टर का आईकार्ड भी दिखाया। दोनों की जान-पहचान जहाजपुल क्षेत्र में एक ज्योतिषी के ऑफिस में हुई। राजकुमार का कहना है कि उसने अपने दोस्त के बेटे को नौकरी लगवाने के लिए इन्हें छह लाख रुपये दे दिए। बदले में 3-3 लाख रुपये के दो चेक भी दिए। 25 अगस्त को ये पेमेंट उन्होंने अजीत को दे दी। आरोप है कि न तो दोस्त के बेटे को नौकरी लगवाया और न ही पैसे वापस दिए। जब चेक लगाए तो दोनों बाउंस हो गए। मामले की शिकायत राजकुमार ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हम दिल्ली वाले हैं, भूल जाएगा पैसे मांगने
राजकुमार का आरोप है कि जब भी उनसे फोन पर पैसे मांगे तो अजीत और सर्वजीत ने कहा कि हम दिल्ली वाले हैं यू हीं ना दिल्ली में रह रहे हैं। भूल जाएगा पैसे मांगने। कांट्रेक्टर का आरोप है कि उन्होंने कैथल में भी अजीत के बारे में पता किया, लेकिन फूड इंस्पेक्टर की नौकरी पर इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं लगा हुआ।