{"_id":"572504254f1c1b2a30a91cfd","slug":"hisar-hindi-news-crime-accident-gun-fire-student-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन की दुआ आई काम, दूल्हे को आया होश, दोस्त की गन से चली थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुल्हन की दुआ आई काम, दूल्हे को आया होश, दोस्त की गन से चली थी गोली
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Sun, 01 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हन ममता की दुआएं काम आ गईं। शादी समारोह में सैनी हाई स्कूल में ढुकाव के दौरान अचानक गोली लगने से घायल हुए दूल्हे अमन को होश आ गया है। वह खतरे से बाहर है। हालांकि अभी उसने बातचीत नहीं की है। पुलिस अभी तक उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। उधर, व्हाट्स एप पर वायरल हुई वीडियो से पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक की पहचान कर ली है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाला कोई और नहीं बल्कि दूल्हे का दोस्त ही है। उसकी गन से ही अचानक फायर हुआ था।
जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया है कि जिस युवक की गन से गोली चली थी, वह दूल्हे का दोस्त है। उसके बारे में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि वह महाबीर कॉलोनी का ही रहने वाला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।
अमन को असलाह का शौक
अस्पताल में चर्चा थी कि अमन को असलाह का शौक था। उसके पिता ने कहा था कि 50 हजार के पटाखे फोड़ने हैं तुम्हारी शादी में, लेकिन अमन ने पिता को कहा कि वह तो असलाह वाले बुलाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी दावा किया जा रहा है कि उसकी शादी में पानीपत, जींद और अन्य जिलों से भी उसके असलाह वाले दोस्त आए हुए थे। शादी में कई लोगों के पास हथियार थे। लोगों ने खूब फायर भी किए। सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि कुछ हथियार पुलिस ने कब्जे में भी लिए हैं। हालांकि अभी इस बारे में पुलिस खुलासा करने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
दूल्हे को होश आ गया है। अभी उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। रविवार शाम तक वह बोल पाएगा। पुलिस को गोली चलाने वाले का सुराग लगा है। वह उसका दोस्त ही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- महेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज डोगरान मोहल्ला