फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: body of Woman found on cot in courtyard

हिसार: आंगन में चारपाई पर मिला महिला का शव, पिता पर गला दबा कर हत्या की आशंका

Sat, 07 Oct 2023 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 11:08 PM IST
सार

बेटे का आरोप मां की हत्या करने के बाद पिता ने कहा मैं अपना काम कर आया अब तुम देख लेना क्या करना है। सैनिक छावनी के सामने देवीलाल कॉलोनी की घटना है। सदर थाना पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Hisar: body of Woman found on cot in courtyard
demo pic

विस्तार

हिसार में सैनिक छावनी के सामने देवीलाल कॉलोनी में रहने वाली निर्मला (38) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव शनिवार सुबह चारपाई पर मिला। देर रात से उसका पति दलीप घर से गायब है। बेटे साहिल ने अपने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता ने मां के चरित्र पर शक के चलते उनकी गला दबा कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। चिकित्सक बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन


सैनिक छावनी में करती थी काम
साहिल ने बताया कि पिता दलीप सिंह और मां निर्मला दोनों सैनिक छावनी में साफ-सफाई का काम करते थे। पिता हर रोज शराब पीकर घर आता है और मां के साथ झगड़ा करता था। सुबह दोनों काम पर जाते, मां दोपहर 4 बजेे काम से लौट कर घर आ जाती थी और पिता रात को शराब पीकर आता है। शुक्रवार रात को किसी काम से वह घर से बाहर चला गया। बहन नानी के पास गई हुई थी। घर पर माता-पिता दोनों थे। आरोप है कि पिता ने शराब के नशे में मां की गला दबा कर हत्या की दी और उसके बाद घर से चला गया।
विज्ञापन


चरित्र पर करता था शक
परिजनों ने बताया कि दलीप अपनी पत्नी निर्मला के चरित्र पर शक करता था। इसी कारण हर रोज दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता था। दलीप को कई बार समझाया, लेकिन उसने किसी की एक बात न मानी। जब भी दलीप आता तो उसके साथ मारपीट करता।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता रास्ते में मिला, बोला-मैंने कर दिया काम
साहिल ने बताया कि वह 11 बजे के करीब कैंट मार्केट से घर जा रहा था। जब घर के नजदीक पहुंचा तो सामने से पिता आ रहा था। पास आने पर उसका पिता बोला मैं अपना काम कर आया हूं, तुम देख लेना क्या करना है। उसके बाद घर पहुंचा तो मां आंगन में चारपाई पर लेटी हुई थी और शरीर पर कंबल डाला हुआ था। मैं यह देखकर सो गया।

रात भर नहीं संभाला
रात 1 बजे साहिल घर आने के बाद कमरे में जाकर सो गया। चारपाई पर लेट रही मां को नहीं संभाला। सुबह 7 बजे उठा तो खाना बनाने के लिए उसने मां को जगाने का प्रयास किया। कई बार आवाज लगाने के बाद भी नहीं उठी तो पास में जाकर उसे हिलाया तो वह मृत हालत में थी। इस बारे में साहिल ने सदर थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगा
महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। विसरा रिपोर्ट जांच के लिए लैब में भेजी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -एसआई, दिनेश, सदर थाना हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed