फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar ashram

आश्रम प्रबंधक ने पांच-छह लड़कियों के यौन संबंधों को कबूला, कहा

Fri, 02 Oct 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Fri, 02 Oct 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

आश्रम प्रकरण में पिछले दिनों एक महिला अधिकारी पर बयानबाजी कर कई तरह के आरोप लगाने वाले आश्रम प्रबंधक ने खुद यौन शोषण की बात स्वीकारते हुए माफी मांगी है।

विज्ञापन


इस महिला अधिकारी व आश्रम प्रबंधक के बीच की यह ऑडियो क्लिप वायरल हो चुकी है। ऑडियो क्लिप अमर उजाला के पास मौजूद है। जब इस बारे महिला अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आश्रम प्रबंधक से बात तो हुई थी लेकिन ऑडियो क्लिप रिकॉर्ड की जानकारी उनके पास नहीं है।
विज्ञापन


ऑडियो क्लिप में आश्रम प्रबंधक ने माना कि आश्रम की कुछ लड़कियों का यौन शोषण हुआ है। आश्रम में कुछ लड़कों के कुछ लड़कियों से संबंध थे। आश्रम प्रबंधक खुद मान रहे हैं कि एक लड़की को आश्रम में बिना कपड़ों के भी देखा गया था। इसके बाद आश्रम में इस लड़की की पिटाई भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधक ने कहा कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी। बाद में क्लिप में महाराज खुद ही स्वीकार कर रहे हैं कि आश्रम में कई लड़कियों के लड़कों से संबंध थे। मेरे बेटे बेटियों ने ही मुझे धोखा दिया है।

रोते हुए माफी मांगी
ऑडियो क्लिप में आश्रम संचालक मीडिया में जारी किए गए बयानों के लिए माफी मांग रहे हैं। आश्रम में गंदगी होने की बात कहते कहते भावुक होते रो पड़ते हैं। साथ ही आश्रम को लड़कियों को लिए सुरक्षित नहीं बताते। महिला अधिकारी को कह रहे हैं कि आप अपनी रिपोर्ट में कह दें कि यहां लड़की नहीं रखी जा सकती।

आश्रम में लड़की कभी नहीं रखूंगा
रिकार्डिंग बातचीत में प्रबंधक बोले मेरे आश्रम की जांच के बाद लड़कों को वापस भेज दो। आगे से आश्रम में कोई लड़की नहीं रखूंगा। जो अठारह साल से ज्यादा की लड़कियां होंगी उनकी शादी करा दूंगा। आश्रम को केवल लड़कों के लिए चलाऊंगा।

मैं चला जाऊंगा अब विरोध नहीं होगा
आश्रम के प्रबंधक अधिकारी से क्लिप में कहते हैं कि इज्जत बचाने के लिए प्रशासन का आभार जताता हूं। प्रशासन ने इस मामले में हमारी बड़ी भूल को उजागर होने से बचाया है। कल ही आश्रम छोड़कर यहां से चला जाऊंगा। कुछ दिन बाहर रहूंगा तो यहां लोग नहीं आएंगे।

प्रशासन ने पहले भी दी थी सूचना
बातचीत में आश्रम प्रबंधक ने माना कि महिला अधिकारियों की ओर से आश्रम में यौन शोषण के केस की पहले जानकारी दी गई थी। इस पर आश्रम में सख्ती भी की गई थी। आश्रम में पांच से छह लड़कियों के यौन शोषण की बात स्वीकारते सुनाई दिए।

बयानों पर भी यू टर्न लिया
आश्रम की ओर से इसी प्रबंधक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए महिला अधिकारी पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन सभी पर प्रबंधक यू टर्न लेते हुए मीडिया पर ही दोष मढ़ते रहे। महिला अधिकारी को बहन कहते हुए सभी बयानों से पल्ला झाड़ा।


मैं कहां तक चौकीदारी लगाऊंगा
प्रबंधक को खुद के बच्चों पर भरोसा नहीं है। बोले आप आश्रम को तो जेजे एक्ट के तहत बनवा दोगे पर आश्रम की छत तो एक है। ऐसे में कल को छत पर कुछ हो जाए तो मैं कहां तक चौकीदारी करूंगा। अब आश्रम में लड़कियों को रखना संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed