फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, sundar nagar, child, Hisar

इस बार भी सुंदर नगर से शुरू हुआ ‘खेल’ , डॉ. बरवाला दूसरी बार हुए गिरफ्तार

Thu, 05 May 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार।
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार। Updated Thu, 05 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
hindi story, sundar nagar, child, Hisar
अस्पताल
छह महीने के अंदर ही डॉ. अनंतराम बरवाला दोबारा से जेल पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें फिर से भ्रूण लिंग जांच मामले गिरफ्तार किया है। 25 नवंबर 2014 को पुलिस ने डॉ. अनंतराम बरवाला को गिरफ्तार किया था। दिसंबर में उन्हें जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

पिछली बार भी लिंग जांच मामले की शुरूआत सुंदर नगर से हुई थी। सुंदर नगर से गिरफ्तारी होने के बाद इस घिनौने खेल का पर्दाफाश हुआ था।

इस बार हिसार की टीम की बजाय सिरसा की टीम ने जाल बिछाया। सिरसा की टीम पिछले दो महीने से इस केस में लगी थी। सिरसा की टीम ने सुमन नाम की महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा था। महिला ने हिसार के सुंदर नगर के सुरेश से संपर्क किया तो सुरेेेश ने उसे आजाद नगर स्थित एक क्लीनिक तक पहुंचाया। इस क्लीनिक पर सूरजमल नामक बिचौलिए ने भ्रूण लिंग जांच के लिए हां कर दी। भ्रूण लिंग जांच डॉ. अनंतराम के जनता अस्पताल बरवाला में की जानी थी। पुलिस ने फिलहाल डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. टीपी शर्मा की शिकायत पर डॉ. अनंतराम बरवाला और बिचौलिए सूरजमल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


20 हजार रुपये में तय था सौदा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भ्रूण लिंग जांच 20 हजार रुपये में की जानी थी। पुलिस ने 20 हजार रुपये के नोट चिह्नित कर बिचौलिये तक पहुंचाए। पुलिस की ओर से नकदी बरामद कर ली गई है। जनता अस्पताल से रिकॉर्ड भी कब्जे में लिया गया है। जनता अस्पताल के अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बनने के लिए तीन बार चुनाव लड़ा
1996 में डॉ. अनंतराम बरवाला ने हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर बरवाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2000 में बरवाला से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे। तीसरी बार 2009 में बरवाला से तीसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ा। इसके बाद डॉ. अनंतराम बरवाला इनेलो में शामिल हो गए थे। इनेलो में चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी बने थे।


28 जून को हुई थी शुरुआत

आईजी स्पेेेशल स्टाफ की टीम ने 28 जून को सुंदर नगर में पोर्टेबल मशीन के जरिये कन्या भ्रूण हत्या मामले में कैंप चौक स्थित अनंतराम बरवाला के एएमसी अस्पताल के कंपाउंडर धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एएमसी अस्पताल के ऑपरेेेशन थियेटर और अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया था। जून महीने में लिंग जांच मामले में नाम आने के बाद स्टेट क्राइम पुलिस ने करीब पांच महीने बाद 25 नवंबर को जींद से डॉ. अनंतराम बरवाला को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed