फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, rape, social crime, hisar

छात्रा से रेप कर व्हाट्स एप पर डाली फोटो

Wed, 06 Apr 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Wed, 06 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
hindi story, rape, social crime, hisar
दुष्कर्म - फोटो : desk

पुलिस ने जीजेयू की छात्रा से रेप कर वीडियो क्लिप बनाकर उसकी तीन सहेलियों के व्हाट्स एप पर अश्लील फोटो भेजने के आरोपी सोनीपत के महेंद्र को न्यायिक दंडाधिकारी इंदुबाला की अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह व सरकारी वकील राजेश चौधरी ने अदालत में आरोपी का पांच दिन का रिमांड मांगा। मगर उसका तीन दिन का रिमांड मंजूर हुआ। पुलिस के अनुसार छात्रा की जान पहचान महेंद्र से मार्च 2014 से है। महेंद्र ने तब छात्रा के मोबाइल फोन पर संपर्क किया था। बार-बार फोन कर संपर्क करने के दौरान आरोपी ने छात्रा को जॉब दिलाने का झांसा देकर विश्वास में लिया था।
विज्ञापन


हरिद्वार में दो दिन किया रेप
पुलिस के अनुसार करीब दो महीने बाद आरोपी ने छात्रा को फोन कर रेवाड़ी बुलाया था और वहां उसे एक मॉल में ले जाकर बात की थी। जॉब की बातचीत के बाद उसने छात्रा को बस अड्डे पर छोड़ा, जहां से छात्रा अपने घर चली गई। बाद में छात्रा जुलाई 2015 में जीजेयू आ गई। महेंद्र 26 जुलाई को यहां आया और छात्रा को फोन कर जॉब दिलाने का झांसा देकर बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह छात्रा को लेकर बस अड्डे पहुंचा और वहां से दोनों बस से हरिद्वार पहुंच गए। छात्रा ने जब महेंद्र से जॉब की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। शाम होने का हवाला देकर आरोपी ने वहां एक धर्मशाला में कमरा ले लिया। बाद में आरोपी ने धोखे से छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में अंग्रेजी शराब मिलाकर पिला दी और छात्रा के नशे में होने पर उसका रेप कर दिया। नशे में बेसुध छात्रा से रेप के दौरान आरोपी ने मोबाइल से उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली।

 

पीड़िता की सहेलियों को भेजी तस्वीरें

पुलिस के अनुसार आरोपी ने छात्रा का मोबाइल लेकर उसमें दर्ज उसकी सहेलियों के नंबर नोट कर लिए। अगले दिन आरोपी युवक ने छात्रा को क्लिप का हवाला देकर फिर रेप किया और चुप रहने की धमकी दी। बदनामी के डर से छात्रा चुप रही। बाद में आरोपी उसे बार-बार फोन कर ब्लैकमेल करने का प्रयास करने लगा।



इससे परेशान होकर छात्रा ने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। छात्रा के फोन बंद करने पर आरोपी युवक ने छात्रा की तीन सहेलियों के व्हाट्स एप पर छात्रा की अश्लील तस्वीरें डाल दी। साथ ही यह धमकी भी दी कि अगर छात्रा उसके बुलाने पर नहीं आई तो वह उसकी इन तस्वीरों को नेट पर डाल देगा। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने सोनीपत के महेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला थाना की एएसआई मेवा रानी ने पीड़िता के 164 के बयान न्यायाधीश के सामने दर्ज कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed