फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, NH65 hisar, police against protest, Hisar

पुलिस के ढीले रवैये, खराब व्यवहार से गुस्साए ग्रामीणों ने फूंकी रोडवेज

Tue, 17 May 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Tue, 17 May 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
hindi story, NH65 hisar, police against protest,  Hisar
NH65 - फोटो : Bureau
पुलिस के ढीले रवैये तथा खराब व्यवहार से गुस्साए ग्रामीणों ने रोडवेज की बस को आग लगा दी। हादसे के बाद पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने एनएच 65 जाम कर दिया, जिससे 105 से अधिक बसों का संचालन प्रभावित हुआ। भीषण गर्मी के मौसम में करीब छह हजार से अधिक लोगों को परेेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव ईशरवाल निवासी संजय तथा गांव लालावास निवासी प्रवीण दोनों की गांव बाडयो पट्टी में शादी हुई थी। दोनों रिश्ते में साढू लगते हैं। रविवार को दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी सुसराल बाडयो पट्टी में आए थे। प्रवीण की बहन की ससुराल गांव बहबलपुर में है। शादी समारोह के बाद दोनों सोमवार की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहबलपुर की जा रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच एनएच 65 को क्रॉस करते समय रोडवेज की बस ने दोनों को कुचल दिया।
सुबह करीब सात बजे हादसा होते ही ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस को फोन किया। आधे घंटे तक न पुलिस पहुंची न ही एंबुलेंस, जिससे गांव के लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच 65 को जाम कर दिया। कुछ देर बाद बरवाला पुलिस की टीम के व्यवहार से गुस्साए ग्रामीणों ने रोडवेज की एक अन्य बस को आग लगा दी। जबकि दुर्घटना वाली बस मौके पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पास के डेडबॉडी पड़ी हुई थी। रोडवेज की बस को जलाए जाने की जानकारी मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हिसार सदर एसएचओ, सिटी एसएचओ, उकलाना एसएचओ, बरवाला एसएचओ मौके पर पहुंचे। बरवाला के डीएसपी राजबीर सैनी ने ग्रामीणों को समझाया।

जाम खुलवाने के लिए बरवाला एसडीएम पृथ्वी सिंह पहुंचे तो ग्रामीणों ने मृतक परिवार के लिए 50 लाख रुपये तथा सरकारी नौकरी की मांग रखी। एसडीएम ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को प्रशासनिक उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। हर संभव सहायता का प्रयास किया जाएगा।

प्रवीण को सिर में गंभीर चोटें
हादसे में घायल प्रवीण की हालत गंभीर है। प्रवीण को वीके न्यूरो सर्जन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रवीण को सिर के हिस्से में अधिक चोट लगी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत सही नहीं है। परिजन अस्पताल पहुंचकर हालत जानने में जुटे रहे।

चंडीगढ़ रूट पर 6 हजार यात्रियों को दिक्कतें
बहबलपुर गांव के पास रोडवेज से हादसा होने के बाद ग्रामीणों ने 6 घंटे तक एनएच 65 बंद रखा, जिस कारण हिसार- चंडीगढ़ मार्ग पर चलने वाली 105 के करीब बसें प्रभावित रही, जिसमें 6 हजार के करीब यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इस रूट पर हिसार डिपो, प्राइवेट बसों के साथ-साथ अन्य डिपो की बसें भी प्रभावित रहीं।

वैकल्पिक रूट से निकाला गया बसों को
हिसार चंडीगढ़ मार्ग पर सुबह 8 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक कुछ बसों को वैकल्पिक रूटों से निकाला गया। मुख्यत: बरवाला, टोहाना, उकलाना, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ जाने वाली कुछ बसों को अग्रोहा चौक से बरवाला होकर निकाला गया। उकलाना की बसों का भूना होते हुए निकाला गया। निजी वाहन चालकों ने अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों को अपनाया।

बसों के इंतजार में बैठे रहे यात्री
बहबलपुर मार्ग पर जाम के कारण बसों के न चल पाने के कारण 6 घंटे से अधिक समय तक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लगा। बस स्टैंड के काउंटर नंबर एक व 13 पर बसों के इंतजार में यात्रियों की भीड़ लगी रही।


बहबलपुर में जलाई गई बस को लेकर रोडवेज ने शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों बसों को फिलहाल बरवाला थाने में ले जाया गया है। बस ड्राइवर फिलहाल फरार है। चालक की लापरवाही मिलने पर ड्राइवर को निलंबित करेंगे।

- जितेंद्र यादव, ट्रैफिक मैनेजर, रोडवेज, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed