{"_id":"571a74404f1c1bb8608b4940","slug":"hindi-story-crime-story-vivek-yogesh-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम पिता ने हथौड़ा मार बेटे के सिर का कूच डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरहम पिता ने हथौड़ा मार बेटे के सिर का कूच डाला
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाणी श्यामलाल में एक सनकी पिता ने आठ साल के मासूम बेटे की सिर में हथौड़ा मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बेरहम बाप के सिर पर इस कदर हैवानियत सवार थी कि उसे बिन मां के रह रहे बेटे पर भी तरस नहीं आया। उसने मासूम के सिर में कई वार किए और मरने के बाद उसके मुंह को कपड़े से दबाता रहा। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
हृदय विदारक घटना श्यामलाल ढाणी में शुक्रवार शाम करीब साढे़ 5 बजे हुई। विवेक मेहता का आठ वर्षीय बेटा योगेश घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी उसके पिता विवेक ने उसे घर बुलाया। आरोप है कि विवेक ने योगेश के मुंह को बांधकर सिर में हथौड़ा दे मारा। उसने योगेश के गिरने के बाद भी सिर पर कई वार किए।
तब तक प्रहार करता रहा जब तक कि उसका सिर बुरी तरह से क्षतविक्षत नहीं हो गया। थोड़ी देर बाद मासूम का दोस्त वंश उसे बुलाने आया तो खून से लथपथ योगेश को देखकर उसकी चीख निकल गई। वंश रोता-चिल्लाता अपनी मां के पास गया और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद वंश की मां ने आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी सतीश एक अन्य के साथ मिलकर उसे सामान्य अस्पताल ले गए। वहां से उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी पिता सनकी स्वभाव का था और बात-बात में तुनक मिजाजी हो जाता था।
आरोपी पिता विवेक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्चेे की दादी और अन्य परिजनों को फोन किया है। - मंदीप सांगवान, एसएचओ, सिटी हिसार
भाई पर तेजाब फेंक दो दिन पहले ही बेटे को लाया था मोहाली से
पड़ोसियों ने बताया कि मासूम योगेश को 20 दिन पहले ही उसका ताऊ मोहाली में पढ़ाने के लिए साथ ले गया था। दो दिन पहले ही आरोपित पिता विवेक उसे यह कहकर वापस ले आया कि वह अपने बेटे को खुद पढ़ाएगा। जब उसके भाई ने विरोध किया तो उसने भाई पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद अपने बेटे के साथ हिसार आ गया।
घर में थे केवल दो ही सदस्य
घर में आरोपी विवेक अपने करीब आठ वर्षीय बेटे योगेश के साथ रहता था। एक साल पहले योगेश की दादी बीमार होने के कारण अपने बड़े बेटे के पास मोहाली चली गई थी, जिसके बाद घर में पिता-पुत्र ही रहते थे। विवेक ने करीब 10 साल पहले बिहार की महिला से शादी की थी। बच्चा होने के बाद विवाद होने लगा। इसके बाद महिला विवेक और योगेश को छोड़कर चली गई।
छुड़वा दी थी योगेश की पढ़ाई
आरोपी विवेक धूप-अगरबत्ती बेचने का काम करता है। अपने बेटे योगेश की पढ़ाई भी बीच में ही छुड़वा दी थी। वह पास के ही एक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। इसीलिए उसका ताऊ उसे मोहाली लेकर गया था।
कालोनी में दहशत

बेदर्दी से की गई हत्या के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, उसके रोंगटे खड़े हो गए। पड़ोसी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए दिखाई दिए। घर में बिखरा खून देखकर आस-पड़ोस के लोग घबराए दिखे। देर शाम कॉलोनी में पुलिस ने पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए।