फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hearing of Rampal, in court of Hisar, 14 July, Hisar

देशद्रोह के मुकदमे में रामपाल की पेशी अब 14 को

Tue, 12 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 12 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hearing of Rampal, in court of Hisar, 14 July, Hisar
रामपाल की पेशी - फोटो : bureau

बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में देशद्रोह के मुकदमे में प्रमुख आरोपी रामपाल और अन्य की पेशी सोमवार को सेंट्रल जेल वन में हुई। एडीजे अजय पराशर ने जेल में सुनवाई की। वहां चार्ज पर बहस हुई और मुकदमे की अगली तिथि 14 जुुलाई निर्धारित की गई।

विज्ञापन


बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में देशद्रोह के मुकदमे में सोमवार को जेल में अदालत लगी। सुनवाई के दौरान चार्ज पर बहस हुई। उसके बाद मुकदमे की अगली तारीख लगा दी गई। बरवाला थाना पुलिस ने इस मुकदमे में रामपाल समेत करीब 939 आरोपी बनाए हैं। रामपाल की पेशी वीसी के जरिए हुई और बाकी आरोपी अदालत में पेश हुए।
विज्ञापन


टाउन पार्क के आसपास घूमते रहे समर्थक
रामपाल की पेशी के चलते अनुयायी सोमवार को जेल के पास काफी संख्या में पहुंचे। मगर जेल के आसपास पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। समर्थकों ने जेल के पास टाउन पार्क में पड़ाव डालना चाहा, मगर पुलिस कर्मचारियों ने उनको वहां फटकने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला समर्थक भी काफी संख्या में आई थीं। इसलिए महिला पुलिस कर्मियों को भी जेल के आसपास तैनात कर रखा था। इसके अलावा जिप्सी में पुलिस कर्मी घूमकर बैंक कॉलोनी और ढाणी जयदेव से समर्थकों को हटाते रहे।


कौन चला रहा है नेटवर्क
पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा सकी है कि रामपाल का नेटवर्क कौन चला रहा है। आखिर कौन रामपाल की हर तारीख की सूचना अनुयायियों तक पहुंचा रहा है। हर पेशी पर समर्थक जेल के पास पहुंच जाते हैं। हर तारीख पर समर्थकों के उमड़ने से रामपाल के मुकदमों की सुनवाई जेल में ही हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed