फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Thar crushed people drinking tea at a Shop in Hisar, taxi driver died

Haryana: हिसार में खोखे पर बैठकर चाय पी रहे लोगों को थार ने कुचला, टैक्सी चालक की मौत

Wed, 11 Oct 2023 09:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 09:57 PM IST
सार

गाड़ी की टक्कर से चाय बना रही बुजुर्ग महिला और उसका 7 साल का पोता 20 फुट दूर जाकर गिरे। मटका चौक के पास टैक्सी स्टैंड पर शाम छह बजे का हादसा है। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा और दो फरार हो गए।

विज्ञापन
Haryana: Thar crushed people drinking tea at a Shop in Hisar, taxi driver died
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में मटका चौक के पास टैक्सी स्टैंड पर बुधवार शाम करीब छह बजे चाय के खोखे पर बैठकर चाय पी रहे लोगों को अनियंत्रित थार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़वाली ढाणाी के 49 वर्षीय चेतन उर्फ बिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चाय बना रही 60 वर्षीय बीरमति, उसका 7 साल के पोते समेत चार लोग 20 फुट दूर सड़क पर जाकर गिरे। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीरमति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर मौजूद टैक्सी चालकों ने थार गाड़ी में सवार दो युवकों को पकड़ लिया जबकि दो फरार हो गए। आरोप है कि पकड़े गए युवक शराब के नशे में थे। एक युवक की पहचान डाबी निवासी आश्य के रूप में हुई है। हादसे के बाद डीएसपी सतपाल यादव, सिविल लाइन थाना प्रभारी निर्मला, पीएलए चौकी इंचार्ज दयाराम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी टैक्सी चालक राजेश ने बताया कि बुधवार शाम के समय बड़वाली ढाणी निवासी कार चालक चेतन, आजाद नगर निवासी जोगेंद्र, प्रदीप खोखे के बाहर सीमेंट की कुर्सी पर बैठकर चाय पी रहे थे। गंगवा गांव की बीरमति चाय बना रही थी। उसके पास उसका 7 साल का पोता आया हुआ था। शाम करीब 6 बजे मटका चौक की तरफ से तेज रफ्तार थार गाड़ी आई, जिसमें चार युवक सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक थार गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और फुटपाथ पर चढ़ते हुए बिल्लू, जोगेंद्र और प्रदीप को टक्कर मार दी। इस दौरान बिल्लू को थार कुचलते हुए आगे निकली और खोखे पर बैठी बीरमति और उसके पोते को टक्कर मारी, जिससे दोनों करीब 20 फुट दूर जाकर गिरे।

हादसे में बिल्लू की मौत हो गई, जबकि महिला समेत चार लोग घायल हो गए। थार चालक ने गाड़ी बैक करने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी फंस गई। इसी दौरान लोगों ने दो युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो भाग निकले। थार की टक्कर से खोखे का सामान बिखर गया।


थार की टक्कर लगने से टैक्सी चालक बिल्लू की मौत हुई है। महिला समेत चार घायल हैं। थार में सवार दो युवकों को पकड़ लिया है। दोनों की मेडिकल जांच करवाई जा रही है। वहीं फरार दो अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। - दयाराम, इंचार्ज, पीएलए पुलिस चौकी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed