फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Rs 1.34 crore was grabbed by making an objectionable video of an elderly person

Haryana: बुजुर्ग का आपत्तिजनक वीडियो बना हड़पे 1.34 करोड़ रुपये, वायरल करने का दिखाया भय

Tue, 03 Sep 2024 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Sep 2024 12:23 AM IST
सार

युवती ने कई बार न्यूड कॉल की और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। युवती ने 14 अगस्त से 31 अगस्त तक कई बार वीडियो कॉल किया।

विज्ञापन
Haryana: Rs 1.34 crore was grabbed by making an objectionable video of an elderly person
फ्रॉड केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार शहर के एक बुजुर्ग को व्हाट्सएप कॉल कर एक युवती ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का भय दिखाकर बुजुर्ग से एक करोड़ 34 लाख रुपये हड़प लिए।

विज्ञापन


युवती से परेशान होकर बुजुर्ग ने परिजनों को इस बारे में बताया तो रविवार को साइबर थाना पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि 14 अगस्त को मोबाइल पर वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर एक युवती बातचीत करने लगी। इसके बाद उस युवती की कई बार कॉल आई। युवती ने कई बार न्यूड कॉल की और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। युवती ने 14 अगस्त से 31 अगस्त तक कई बार वीडियो कॉल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में युवती ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का डर दिखाकर वह 1.34 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed