फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Crime News: Man murdered by knife in Hisar of Haryana

हरियाणा : हिसार में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Fri, 08 Jan 2021 03:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jan 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Haryana Crime News: Man murdered by knife in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

हिसार के मॉडल टाउन एक्सटेंशन क्षेत्र में शुक्रवार को करीब 35 वर्षीय एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, डीएसपी सहित अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के ममेरे भाई के बयान पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी 35 वर्षीय विपुल, उसका ममेरा भाई सिरसा के सेक्टर-20 निवासी निर्दोष शर्मा, विपुल के मकान से जागृति स्कूल के पास बने नए मकान में जा रहे थे। इस दौरान विपुल पर एक नकाबपोश युवक ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान में निर्दोष शर्मा ने बताया कि वह सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए विपुल के पास हिसार आया था। 
विज्ञापन


गुरुवार रात वह और विपुल मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित विपुल के नए मकान में सो गए। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जब वे जागृति स्कूल के नजदीक स्थित नए मकान में पहुंचे तो यहां पहले से ही एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे खड़ा था। निर्दोष ने बताया कि इस युवक ने आते ही उसे धक्का देते हुए विपुल पर चाकू से उसके माथे व पेट पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद विपुल को उसने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जिसका शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में चल रहा था तलाक का केस
पुलिस के अनुसार मृतक विपुल नोएडा में एक बाइक एजेंसी में नौकरी करता था। लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी छूट गई। विपुल का तलाक का केस भी अदालत में चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले में हर एंगल से जांच में जुटी है। 

इतनी आसानी से कैसे फरार हो गया आरोपी

विपुल का शव मकान के बरामदे में मिला है। इसके अलावा उसके शव के पास एक रस्सी भी मिली है, जो कि उनके पालतू कुत्ते की बताई जा रही है। ऐसे में सवाल यह भी है कि वारदात के दौरान एक युवक ने तीन लोगों के होते हुए भी विपुल पर कैसे मकान के बरामदे में हमला कर दिया और आसानी से वहां से फरार भी हो गया। इस दौरान अगर वह रस्सी पालतू कुत्ते की थी तो साफ जाहिर है कि कुत्ता उस दौरान खुला हुआ होगा तो क्या कुत्ते ने आरोपी पर हमला क्यों नहीं किया। 

कमरे से निकला था नकाबपोश
सूत्रों के अनुसार निर्दोष ने पुलिस को ये भी बताया कि जब वह विपुल के दूसरे मकान से विपुल व उसकी भाभी पूजा के साथ यहां आया तो यहां मकान के एक कमरे में कुछ खड़का। जब किसी ने उस कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो विपुल व निर्दोष ने पुलिस बुलाने की बात कही। इस पर करीब छह फुट लंबा व पतला नकाबपोश और सिर पर टोपी पहने एक युवक कमरे से बाहर निकला।

 निर्दोष ने बताया कि उन्होंने उस युवक को बैठा लिया और पूछताछ कर रहे रहे थे कि इसी बीच युवक ने मकान में ही बनी रसोई में से चाकू निकालकर विपुल पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि कुत्ते को पहले से ही मकान के बाहर बांध रखा था। बताया जा रहा है कि मृतक विपुल का अपने किरायेदार से किसी बात पर विवाद चल रहा था। इसके अलावा चार वर्ष से इसका कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा था। मृतक विपुल की पत्नी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में एएनएम को पढ़ाने का कार्य करती है। विपुल की माता मुकलान के सरकारी स्कूल में व पिता जेवरा के सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed