फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Giraa lasted bullets, police remained unknown

घिराए में चली गोलियां, पुलिस बनी अंजान

Sat, 14 Nov 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Giraa lasted bullets, police remained unknown

घिराए गांव में वीरवार रात को फायरिंग होने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दो फायर कर दिए। गनीमत रही कि गोली लगी नहीं।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र बूरा ने गोली चला रहे युवक का हाथ पकड़ लिया, जिसके चलते गोली निशाने से चूक गई।

ये पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बावजूद इसके पुलिस घटना के 24 घंटे बाद तक अनजान बनी रही।

जानकारी के मुताबिक वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे घिराए के पूर्व सरपंच नरेंद्र बूरा टाइल फैक्ट्री में थे। इसी दौरान उनके परिचित दो अन्य व्यक्ति भी वहां आए।
विज्ञापन


इनमें से एक फाइनेंसर है तथा दूसरे की गांव में ही खाद बीज की दुकान है। बताया जाता है कि तीनों लोग वहां कुछ देर बैठे तथा खाने पीने का कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाद में आए दो व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया तथा तैश में आ कर उनमें से एक ने अपनी रिवॉल्वर निकाल ली।

नरेंद्र बूरा ने बीच बचाव करते हुए गोली चला रहे व्यक्ति का हाथ पकड़ लिया जिससे निशाना चूक गया। नरेंद्र बूरा ने बताया कि मौके पर दो गोलियां चली थीं, लेकिन उनके बीच बचाव करने से गोली किसी को लगी नहीं।


ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव में इस मामले को लेकर पंचायत हुई तथा दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया दिया गया। उधर पुलिस इतने बड़े घटनाक्रम के बावजूद 24 घंटे बाद भी अनजान बनी रही।

कुत्ते ने भी किया बचाव
जिस वक्त हमलावर गोली चला रहा था, उसी दौरान एक पालतू कुत्ता बीच में आया तथा उसने दो बार अपने मालिक को बचाने का प्रयास किया। कुत्ते ने उछल कर नरेंद्र तथा उसके दोस्त को आगे जाने से रोका तथा दूर हटाने की कोशिश की।

कोई सूचना नहीं है : एसएसओ

सदर थाना प्रभारी से जब इस मामले में जानकारी चाही तो उनका कहना था कि उनके पास तो ऐसी कोई सूचना नहीं है। एसएचओ ने कहा कि उनका इलाका शांत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed