फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Man got looted in Bihar in the name of Marriage Haryana News in Hindi

टूट गए अरमान: बिहार से दुल्हन लाने का सपना था, शादी हुई-वीडियो भी बनी... फिर आधी रात हो गया गजब का कांड

Wed, 08 Jan 2025 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 03:43 PM IST
सार

Hisar Man looted in Bihar: हिसार के गांव जुगलान के एक युवक की शादी बिहार की लड़की से बिचाैलिए ने तय करवाई। शादी के लिए लड़के वालों ने 91 हजार रुपये भी दिए। इसके बाद शादी करवाकर दुल्हा-दुल्हन को विदा किया गया लेकिन इसके बाद जो हुआ वो युवक ने कभी नहीं सोचा था।

विज्ञापन
Hisar Man got looted in Bihar in the name of Marriage Haryana News in Hindi
शादी का वीडियो भी बनाया गया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बिहार के जदिया के रहने वाले कुछ लोगों ने जुगलान गांव निवासी युवक की बिहार की युवती से शादी कराने का झांसा देकर एक लाख 86 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर युवक के परिजनों से 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इस संबंध में शिकायतकर्ता कुलदीप ने बिहार के जदिया पुलिस थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

भाई की भी हो चुकी है बिहार में शादी

पुलिस को दी गई शिकायत में जुगलान गांव के रहने वाले कुलदीप ने बताया कि आठ साल पहले बिहार के जिला मधेपुरा के गांव लक्ष्मीपुर की रहने वाली युवती से शादी हुई थी। उसकी गृहस्थी ठीक चल रही है। बिहार के जदिया के रहने वाले पवन मंडल ने कहा कि वह उसके भाई हंसराज की बिहार में शादी करा देगा। 

शादी से पहले इलाज के नाम पर मांगे पैसे

30 अक्तूबर 2024 को पवन ने कहा कि युवती की मां बीमार है, उसके उपचार के लिए 7 हजार रुपये भेज दो। इसके बाद उसने कहा कि 31 अक्तूबर को हंसराज की शादी करवा देगा। इस पर वह परिवार के साथ त्रिवेणगंज पहुंचे। वहां पर युवती को देखा तो वह पसंद आ गई। लड़की के कपड़ों व जेवरात के लिए उन्होंने 91 हजार 600 रुपये दिए। रात को भाई की शादी युवती से करवा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में विदा किया और साथ-साथ चलने लगे

आधी रात को लड़की के परिजनों ने दुल्हन और उन्हें एक कार में बैठाया और बाइकों पर साथ-साथ चलने लगे। जब सुनसान जगह पर पहुंचे तो लड़की के परिजनों ने पिस्तौल दिखाकर 30 हजार रुपये व मोबाइल छीना और दुल्हन समेत फरार हो गए। अब कुलदीप ने बिहार के जदिया पुलिस थाना में धोखाधड़ी की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed