फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of assistant superintendent of BEO office of Bhiwani found in Rohtak

रोहतक: भिवानी के बीईओ कार्यालय के सहायक अधीक्षक का ड्रेन में मुंह के बल मिला शव, हत्या का केस दर्ज 

Mon, 13 Dec 2021 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 01:59 AM IST
सार

55 वर्षीय महेंद्र सिंह तीन दिन पहले लापता हुआ था। उनका शव ड्रेन नंबर आठ में मुंह के बल शव मिला।  मंजीत नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
Body of assistant superintendent of BEO office of Bhiwani found in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से तीन दिन पहले लापता हुए भिवानी में शिक्षा विभाग के सहायक अधीक्षक 55 वर्षीय महेंद्र सिंह का रविवार को ड्रेन में शव मिला है। आशंका है कि पड़ोस के खाली मकान में आए मंजीत नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ उसकी हत्या की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कुताना निवासी पंकज ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता महेंद्र सिंह भिवानी बीईओ कार्यालय में सहायक अधीक्षक के तौर पर कार्यरत थे। 9 दिसंबर की रात 10 बजे वे खाना खाकर घूमने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन तभी से उनको तलाश रहे थे। रविवार दोपहर सूचना मिली कि ड्रेन नंबर आठ में जनसेवा संस्थान के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पलटकर देखा तो शव पंकज के पिता महेंद्र सिंह का मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस एफएसएल एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची। शव को गंदे पानी से बाहर निकाल कर जांच पड़ताल की गई, लेकिन शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात दो बजे तक मंजीत साथियों सहित मचा रहा था हुड़दंग 

परिजनों का कहना है कि पड़ोस में एक महिला का मकान है, जहां मंजीत नाम का युवक नौ दिसंबर की रात को 8-10 युवकों के साथ शराब पी रहा था। महिला उस समय मकान में नहीं थी। रात दो बजे तक युवकों ने हुड़दंग मचाया। युवक कभी बाइक तो कभी कार लेकर आते रहे। आशंका है कि मंजीत व उसके साथियों ने महेंद्र सिंह को पुल से ड्रेन में फेंक दिया। पुलिस ने मंजीत व अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि मंजीत के साथ पहले भी उसके पिता की कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में उसने वारदात अंजाम दी है। 

मृतक महेंद्र सिंह के बेटे के बयान पर मंजीत नाम के युवक व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। शरीर पर अभी चोट के निशान नहीं मिले हैं। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। - कृष्ण कुमार, एएसपी रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed