{"_id":"61b7902905a0e34442494a01","slug":"drunk-youth-absconding-with-haryana-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: नशे में युवक रोडवेज बस लेकर फुर्र, 20 मिनट बाद आया काबू, बाइक चालक को टक्कर मार किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: नशे में युवक रोडवेज बस लेकर फुर्र, 20 मिनट बाद आया काबू, बाइक चालक को टक्कर मार किया घायल
Mon, 13 Dec 2021 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:55 PM IST
सार
पुलिस ने युवक का पीछा किया और करीब 20 मिनट बाद उसे पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हांसी बस स्टैंड से नशे की हालत में एक युवक सोमवार रात करीब 9 बजे हरियाणा रोडवेज की बस लेकर फरार हो गया। इस दौरान उसने एक बाइक चालक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और करीब 20 मिनट बाद उसे पकड़ा जा सका।
जानकारी के अनुसार एक युवक स्टैंड परिसर में आया। वह बस स्टैंड में खड़ी रोडवेज बस को स्टार्ट कर दिल्ली रोड की तरफ भगा ले गया। रास्ते में काली देवी चौक के पास बस की बाइक से टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें ः भिवानी: होटल पर हुई कहासुनी, पिकअप चालक ने युवक को गर्दन पकड़कर गाड़ी के साथ 500 मीटर तक घसीटा, सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने बस का पीछा कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक की पहचान सैनीपुरा निवासी सुनील के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो युवक नशे की हालत में था। मामले में रोडवेज के अधिकारियों द्वारा शिकायत दी गई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।