{"_id":"5783e5ce4f1c1b0f7913d92a","slug":"dead-body-dead-body-find-in-haridwar-manager-s-wife-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में नहर में मिला मैनेजर की पत्नी का शव, बेटे का सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार में नहर में मिला मैनेजर की पत्नी का शव, बेटे का सुराग नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
बैंक मैनेजर की पत्नी का शव मिला
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-15 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार गई मीनू बाला वीरवार को 10 साल के बेटे यथार्थ समेत लापता हो गईं थी। महिला का शव रविवार को वहां गंगनहर मे उतराता मिल गया, मगर मासूम बेटे का पता नहीं चला। मीनू के पति राजेश ऐलावादी रेलवे रोड स्थित को-ऑपरेटिव बैंक की नंगथला शाखा में मैनेजर हैं। संभावना जताई जा रही है कि बेटे को बचाने के प्रयास में महिला पानी में डूब गई।
विज्ञापन
आदमपुर के आढ़ती जोगिंद्र ऐलावादी ने बताया कि उनका छोटा भाई राजेश ऐलावादी 15 साल से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 1122 में रह रहा है। भाई की 38 वर्षीय पत्नी मीनू बाला बीएससी बीएड थी और मार्च तक सदलपुर के सरकारी स्कूल में गेस्ट टीचर लगी थी।
विज्ञापन
सरकार ने गेस्ट टीचर हटा दिए और अब मीनू बाला घर रहती थी। उनके भाई के एक लड़की और दो लड़के हैं। मीनू बाला अपनी मां ईश्वर देवी और छोटे बेटे यथार्थ के साथ बुधवार रात हरिद्वार गई थी। वे वीरवार सुबह वहां पहुंचे और फिर यती आश्रम में कमरा बुक करा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वीरवार शाम ईश्वर देवी हरकी पैड़ी से कमरे पर लौट आई और मीनू बाला बेटे के साथ गंगा आरती देखने लगी। इसके बाद काफी देर तक वह न लौटी तो ईश्वर देवी ने मोबाइल पर बेटी से संपर्क किया। वह फोन उठाकर सिर्फ इतना चिल्लाती सुनाई दी कि ओए। फिर फोन कट गया। उसका बोल बता रहा था, वह घबराई हुई थी। बाद में मैनेजर राजेश को बताया गया। वह हरिद्वार गए और वहां पुलिस चौकी में शिकायत दी।
जोगिंद्र ने बताया कि रविवार को वहां कुछ दूरी पर गंगनहर में मीनू बाला का शव उतराता बरामद हुआ। मगर यथार्थ का अभी तक कोई पता न चला। पुलिस ने वहां शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर वहीं शव का संस्कार कर दिया। मैनेजर राजेश, दो बच्चे और कुछ रिश्तेदार हरिद्वार गए हुए हैं। यहां परिचित पता चलाने पर उनके घर आ रहे हैं।