फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dairy operator shot in leg in Hansi

Firing in Hansi: हांसी में नहीं रुक रहीं वारदात, दो दिन में तीन मर्डर और अब डेयरी संचालक को पैर में मारी गोली

Fri, 05 Aug 2022 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Aug 2022 10:27 AM IST
सार

हांसी में पिछले दो दिनों में 3 मर्डर हो गए हैं। गुरुवार को वकील बंटी यादव के घर पर हमला करके हमलावरों ने उसकी मां और पत्नी को गोली मार दी थी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Dairy operator shot in leg in Hansi
हांसी में डेयरी संचालक को गोली मारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

हांसी में वारदात नहीं रुक रहीं। शुक्रवार को एक बार फिर शहर गोलियों से गूंज उठा। शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे कार सवार हमलावरों ने एक डेयरी संचालक के पैर में गोली मार दी। डेयरी संचालक का आरोप है कि हमलावर वही लोग है जिन्होंने गुरुवार को बंटी यादव की पत्नी और मां की हत्या की थी। घायल सुरजीत को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुरजीत व बलजीत दोनों तोशाम रोड पर दूध की डेयरी चलाते हैं। सुबह 5.30 बजे एक गाड़ी में पांच व्यक्ति आए। आते ही उन लोगों ने डेयरी के छप्पर में आग लगा दी। एक युवक रोमियो के हाथ में असला था, उसने सुरजीत के पैरों में गोली मारी। बलजीत ने बताया कि पहले दोनों शराब बेचते थे। हमलावर बोले कि हमने कल दो हत्याएं की है, अब तुम्हारी बारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में तथ्य जुटाने शुरू कर दिए है। 
विज्ञापन


हांसी में पिछले दो दिनों में 3 मर्डर हो गए हैं। गुरुवार को वकील बंटी यादव के घर पर हमला करके हमलावरों ने उसकी मां और पत्नी को गोली मार दी थी। दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। बुधवार को एक युवक को तेजधार हथियारों से काट दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed