फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cyber fraud with farmer in Hansi of Haryana

हिसार: सस्ते रेट में ट्रैक्टर बेचने का लालच देकर किसान से हड़पे 1.27 लाख रुपये, खुद को फौजी बता लिया झांसे में

Wed, 19 Jan 2022 07:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 07:26 PM IST
सार

साइबर ठग ने खुद को फौजी बताकर उमरा के किसान राजेश को झांसे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Cyber fraud with farmer in Hansi of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि पुलिस लगातार ठगी से बचने के लिए लोगों के लिए हिदायतें जारी कर रही है। हरियाणा के हांसी जिले के गांव उमरा निवासी किसान राजेश से एक साइबर ठग ने खुद को फौजी बताकर झांसे में लिया और सस्ते रेट में ट्रैक्टर बेचने का लालच देकर एक लाख 27 हजार रुपये हड़प लिए। राजेश ने हांसी सदर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


राजेश ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखा था, जिसमें एक ट्रैक्टर 3 लाख 20 हजार रुपये में बेचना दिखाया गया था। उसे ट्रैक्टर पसंद आ गया तो उसने विज्ञापन में दिए नंबर पर बात की। इस दौरान कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को सेना में तैनात बताते हुए कहा कि उसकी ट्रांसफर हो गई है, इसलिए ट्रैक्टर बेच रहा है।
विज्ञापन


उसने ट्रैक्टर की आरसी व अन्य कागजात भेजे, जो रोहतक के मकड़ौली गांव के किसी युवक के नाम पर थे। सौदा तय होने के बाद कोरियर से ट्रैक्टर भेजने के नाम पर 8 हजार, जीपीएस ट्रैकर के नाम पर 30 हजार, जीएसटी बिल के नाम पर 41 हजार व रिसिविंग के नाम पर 49 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक लाख 27 हजार खाते में भेजने के बाद भी जब राजेश से 60 हजार और मांगे तो उसे शक हुआ। फिर जब राजेश ने पहले भेजी हुई रकम वापस मांगी तो उक्त युवक ने इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed