{"_id":"d39813b6e30ac919ed2fdcf34ecbcff0","slug":"crime-news-in-hisar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा गोद न देने पर पिलाया दूध में जहर, गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा गोद न देने पर पिलाया दूध में जहर, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
Updated Thu, 27 Aug 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे को गोद देने के विवाद में एक विवाहिता ने ससुराल जनों पर मारपीट करने व उसे दूध में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रामपुरा मोहल्ला निवासी रेणु ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी बेटी भावना की शादी हांसी के रूपनगर निवासी राकेश के साथ हुई थी। उसका 8 महीने का बेटा केशव है।
विज्ञापन
पति और सास चाहते हैं कि वह बेटे को अपने जेठ को गोद दे दे। भावना इसके लिए राजी नहीं है। इसी बात को लेकर पिछले 8 महीने से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। इस बात पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह बेटे को जेठ को गोद दे दे। इसके लिए उसके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में दाखिल भावना ने बताया कि मंगलवार को उसके साथ मारपीट की गई। पति और सास ने उसे घर से निकालने की धमकी दी। इसके बाद भी वह नहीं मानी तो उसे सास ने दूध में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसकी हालत खराब होने पर उसने अपने मायके में सूचना दी।
उसकी मां व अन्य परिजनों ने उसे पहले हांसी के अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल हिसार रेफर कर दिया। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने विवाहिता के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।