फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   crime

ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, लेन देन का निकला मामला

Tue, 12 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Tue, 12 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन

पुलिस ने न्यू छोटूराम कॉलोनी के टैक्सी चालक राजू के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी 72 घंटे में ही सुलझा ली है। हत्यारा मृतक का साथी है। उसने 4000 रुपये के लेन देन के चलते उसकी हत्या की थी। पुलिस ने बड़वाली ढाणी के ईश्वर को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया। वह भी टैक्सी चालक है। पुलिस ने अदालत से उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजू और ईश्वर आपस में दोस्त थे, दोनों का पेशा एक था। वे टैक्सी चलाते थे। राजू ने कई महीने पहले ईश्वर से 4000 रुपये उधार लिए थे और जल्द लौटाने का भरोसा दिया था। ईश्वर राजू को रुपये लौटाने के बारे में कई बार टोक चुका था, लेकिन वह उसे बहाना बनाकर टरका देता था। वारदात से एक दिन पहले ईश्वर की छाती में दर्द हुआ तो किसी ने उसको अग्रोहा पीजीआई में इलाज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसने इलाज कराने के लिए रुपश्े मांगे, लेकिन राजू ने टालमटोल कर दी। यह बात उसे नागवार गुजरी। बार बार कहने के बावजूद उसने न कर्ज चुकाया और न ही ठोस जवाब दिया। इस पर ईश्वर ने हत्या की योजना बना ली। वारदात वाली यात दोनों ने पहले क्रांतिमान पार्क के पास टैक्सी स्टैंड पर देसी शराब का एक अध्धा लिया और वहीं पीया। लेकिन राजू को ज्यादा नशा नहीं हुआ। राजू उसके बाद अपनी कार लेकर घर के लिए निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा न होने के कारण ईश्वर उस पर वार नहीं कर पाया। इसके कुछ देर बाद ईश्वर ने मोबाइल पर संपर्क कर राजू से कहा कि नशा नहीं हुआ है। और शराब पीएंगे, तेल डिपो फाटक के पास आ जाओ। अनहोनी से अनजान राजू कार लेकर कुछ देर बाद बताए गए स्थान पर रेलवे लाइन के पास पहुंच गया। जहां ईश्वर उसका बेसब्री से इंतजार करता मिला।

पुलिस के अनुसार वहां दोनों ने पास के ठेेके से देसी शराब का एक अध्धा और एक रेहड़ी वाले से नॉनवेज खरीदा। पानी और गिलासों का प्रबंध कर दोनों रेलवे लाइन के पास शराब पीने लगे। राजू शराब खत्म होने तक बहकने लगा। इस पर ईश्वर ने उसे रुपये देने के बारे में कहा तो उनमें जोरदार बहस हुई। इस पर ईश्वर उग्र हो गया और उसने चाकू निकालकर उसके गले पर दो तीन वार किये। राजू ढेर होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह किसी ने सूचना दी तो सिटी थाना एसएचओ प्रदीप यादव टीम सहित मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का मुआयना किया।


रेहड़ी वाले ने दिया अहम सुुराग
एसएचओ प्रदीप यादव और टीम के अन्य सदस्यों को पहले गुत्थी सुलझाना पहाड़ जैसा लग रहा था। फिर भी जांच आगे बढ़ाते हुए घटनास्थल के आस पास के रेहड़ी चालकों से पूछताछ की। तब एक रेहड़ी चालक ने बताया कि मृतक के साथ एक दुबला पतला युवक था। उसने उसका हुलिया भी बताया। मृतक के परिजनों को हुलिये के बारे में पुलिस ने बताया तो ईश्वर का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या का राजफाश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed